देश

बेगूसराय : पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह और मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने सफापुर में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास

Taasir Patna
===========
पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह और मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने सफापुर में किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास
बेगूसराय:बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग के बिहार चिकित्सा सेवाएं आधारभूत संरचनाओं निगम लिमिटेड के द्वारा सफापुर पंचायत मुख्यालय में 10 सैया अस्पताल का शिलान्यास पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह और मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। तत्काल बिहार सरकार ने 1 करोड़ 35 लाख का व्यय स्वीकृत किया है। बीएमएसआईसीएल परियोजना प्रबंधक आशिश कुमार सिंह की देख रेख में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो रहा है। इससे सफापुर ग्राम पंचायत के अतिरिक्त लगभग 20 25 गांव के हजारों पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल लाभ होगा। शिलान्यास समारोह में मटिहानी प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर कुमार,पंचायती राज पदाधिकारी गौरी शंकर एवं ग्राम पंचायत मुखिया अमित पासवान,सरपंच बैद्यनाथ पासवान उपस्थित थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास करते हुए पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह और मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि किस अस्पताल क्षेत्र को आकर्षक बनाया जाएगा और लोकसभा चुनाव के बाद इसका उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे और हम लोग इसके विकास के लिए सदा प्रयास करते रहेंगे।