सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद मेनका गांधी ने धरने पर बैठी पहलवानों के लिए भगवान से न्याय मांगा है। वह अपने चार दिवसीय दौरे पर जिले में पहुंची हैं। सांसद मेनका गांधी से जब धरने पर बैठी महिला पहलवानों के संबंध में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बहुत ही नपे तुले शब्दों में जवाब दिया।
उन्होंने धरने पर बैठी महिला पहलवानों के लिए बस इतना ही कहा कि यह अफसोस की बात है। भगवान करें उन्हें न्याय मिले। उल्लेखनीय है कि पहलवानों ने भाजपा के ही सांसद व कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू किया है।
"अफसोस की बात है, भगवान करें उन्हें न्याय मिले"
◆ महिला पहलवानों के प्रदर्शन पर BJP सांसद मेनका गांधी का बयान pic.twitter.com/Zr9A3Xu7Jt— Dr Monika Singh (@_DrMonikaSingh) May 3, 2023