देश

भारतीय जनता पार्टी के नए संसदीय बोर्ड का एलान, शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी बाहर किये!

भारतीय जनता पार्टी की ओर से नए संसदीय बोर्ड का एलान किया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि बोर्ड में वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जगह नहीं मिली है। वहीं बीएस येदियुरप्पा व सर्बानंद सोनोवाल जैसे नेताओं को संसदीय बोर्ड में एंट्री मिली है। शिवराज सिंह चौहान और नितिन गडकरी को केंद्रीय चुनाव समिति से भी बाहर कर दिया गया है।

ANI_HindiNews
@AHindinews

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा जी द्वारा बनाई गई संसदीय बोर्ड की टीम बहुत योग्य है। मैं संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों को बधाई देता हूं और मेरा पूरा विश्वास है कि बीजेपी इस टीम के साथ पार्टी के संगठन को और विस्तार देगी: BJP संसदीय बोर्ड पर म.प्र.के CM शिवराज सिंह चौहान,भोपाल

ANI_HindiNews
@AHindinews

कर्नाटक में BJP बनाने वाले बीएस येदियुरप्पा को BJP संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इससे कर्नाटक में BJP को बड़ा फायदा होगा। हमें विश्वास है कि हम 2023 में सत्ता में वापस आएंगे: कर्नाटक के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई

ANI_HindiNews
@AHindinews
मैं कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा को बीजेपी संसदीय बोर्ड और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य के रूप में पाकर बहुत खुश हूं। कर्नाटक बीजेपी ने अब मजबूती हासिल कर ली है तो 2023 में राज्य विधानसभा चुनाव जीतना निश्चित है: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

ये लोग संसदीय बोर्ड में-
जेपी नड्डा (अध्यक्ष), नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदयुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, बीएल संतोष (सचिव)

इसके अलावा केंद्रीय चुनाव समिति का भी गठन किया गया है। इसमें 15 सदस्यों को शमिल किया गया है। केंद्रीय संसदीय समिति की तरह चुनाव समिति का अध्यक्ष भी जेपी नड्डा को बनाया गया है।

ये नाम चुनाव समिति में-
जेपी नड्डा, नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के लक्ष्मण, इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, ओम माथुर, बीएल संतोष, वनथी श्रीनिवास।


ANI_HindiNews
@AHindinews
भाजपा ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) के सदस्यों की सूची जारी की।

समिति में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शामिल किया गया।

ANI_HindiNews
@AHindinews

भाजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड का गठन करते हुए उसमें बीएस येदियुरप्पा, सर्बानंद सोनोवाल, के. लक्ष्मण को शामिल किया गया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता वाले बोर्ड में PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी होंगे।

देवेंद्र फडणवीस का बढ़ा कद
भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कद बढ़ाया है। दरअसल, महाराष्ट्र में हुई सियासी उठापटक के बाद शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया गया था। जबकि, देंवेंद्र फडणवीस पहले इस राज्य के सीएम रह चुके थे। एकनाथ शिंदे के सीएम बनने के बाद फडणवीस ने कैबिनेट से भी बाहर रहने का एलान किया था। हालांकि, बाद में केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अब भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति में उनको जगह देकर उनके कद को बढ़ाया गया है। इसी तरह पार्टी ने कर्नाटक में भी समीकरण साधने की कोशिश की है। कर्नाटक में कुछ समय पहले भाजपा ने येदियुरप्पा को सीएम पद से हटाया था। अब उन्हें केंद्रीय संसदीय बोर्ड में शामिल कर उनकी ताकत को बढ़ाया गया है।