उत्तर प्रदेश राज्य

भारतीय क़िसान यूनियन टिकैत ग्रुप ने समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन : योगेश बाजपेई की रिपोर्ट

Yogesh Bajpai

===========
योगेश बाजपेई
परमार्थ आवाज न्यूज
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप ने समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन सौंपा ज्ञापन।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप का ट्रैक्टर ट्राली पर सवारी ले जाने का प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में ट्रैक्टर ट्राली से जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह धालीवाल के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन कर तमाम समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाकियू टिकैत परिवार जोरदार प्रदर्शन किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों की पराली जल्दी सेटेलाईट से दिखाई दे रही हैं।पराली जलानें पर लगे प्रतिबंध को हटाया जाए। किसानों पराली जलानें की छूट दी जाएं। किसानों की बरसात से बर्बाद धान की फसल दिखाई नही दे रही हैं।और ट्रैक्टर ट्राली पर किसान को लेवर ले जाने का प्रतिबंध को तत्काल निरस्त किया जाएं।सरकारी क्रय केंद्र पर धानकी खरीद कराईं जाएं। आवारा जानवरों को पकड़कर सरकारी तन्त्र द्वारा गौशालाओं में ले जाया जाएं।

किसान की जमीन को जाने वाले चकमार्ग बनाई गई दीवार हटाई जाए। ग्राम पंचायत निगोही के मोहल्ला नई बस्ती गोटियां और मदनी मस्जिद एक गंदा नाला है जो गंदगी से पटा पड़ा होने से तमाम बीमारियों का फैलने की आंशका बनी हुई हैं। लोगों का निकलना मुश्किल हो गया हैं।गंदा नाला की जल्द साफ सफाई कराई जाएं। थाना निगोही के मोहल्ला इस्लाम नगर गोटियां के सुलेमान ने अपनी पुत्री के विवाह का सामूहिक विवाह योजना में पंजीकरण कराया था जिसका 51 हजार रुपए का उपहार मिलना थो जोकि 16 हजार रुपए प्राप्त हुआ बाकी का 35 हजार नही मिला जो जल्द दिलाया जाएं।

महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दलजीत कौर, प्रेमवती, माधुरी कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव, रुचिराज, मरियम, देवेंद्र सिंह, निरंकार सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, श्रीकृष्ण, जिला मीडिया प्रभारी सुखचैन सिंह आदि के साथ तमाम किसान मौजूद रहे।