दुनिया

भ्रष्टाचार के कारण यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश के बड़े अधकारियों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगाया

भ्रष्टाचार के कारण यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस देश के बड़े अधकारियों के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पश्चिम द्वारा यूक्रेन को व्यापक स्तर पर दिये जाने वाले हथियारों और आ्रथिक सहायता को लेकर व्यापक भ्रष्टाचार सामने आया है।

इसी संदर्भ में यूक्रेन के रक्षा उपमंत्री को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा है। याचेस्लाव शापोवालोव पर आरोप है कि उनके नेतृत्व में खाद्य सामग्री के समझौते पर तीन गुना अधिक मू्ल्य के दामों पर हस्ताक्षर किये गए। सेना का खाद्य सामग्री का यह समझौता कई हज़ार करोड़ का बताया जा रहा है।

कुछ स्थानीय सूत्रों का कहना है कि पश्चिम और अमरीका की ओर से जो हथियार यूक्रेन भेजे जा रहे हैं उनमें से अधिकांश की काला बाज़ारी हो रही है। इन सूत्रों के अनुसार इन हथियारों को अफ़्रीका भेजा जाता है। भ्रष्टाचार की इन्ही ख़बरों के चलते यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने मंगलवार को आदेश जारी किया कि देश के बड़े अधिकारी छुट्टियां गुज़ारने या ग़ैर सरकारी कामों के लिए विदेश की यात्रा पर न जाएं। भ्रष्टाचार में लिप्त होने के कारण यूक्रेन के उप रक्षामंत्री के सलाहकार को भी अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा है।

यूक्रेन की सरकार में उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार की ख़बरों के बीच पाचं क्षेत्रीय कमांडरों और चार उपमंत्रियों को उनके पदों से हटा दिया गया है। ज्ञात रहे कि फरवरी 2022 से यूक्रेन संकट जारी है जिसमें व्यापक स्तर पर जानी और माली क्षति की सूचनाएं आती रहती हैं।