सऊदी अरब के सरकारी मीडिया के अनुसार, मक्का जा रही एक बस के असीर सूबे में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लोग घायल हो गए.
हालांकि हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है.
बताया गया है कि इस बस में उमरा तीर्थयात्री थे. इनमें सवार लोग सऊदी अरब के साथ दूसरे देशों के भी रहने वाले थे.
सरकार से मिली रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के दक्षिण-पश्चिम में स्थित असीर सूबे में अक़ाबत शार से 14 किलोमीटर दूर एक बस पुल से टकरा कर पलट गई. उसके बाद बस में आग लग गई.
न्यूज़ चैनल अल अरबिया ने बताया है कि यह दुर्घटना बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई, जिससे वह एक पुल से टकरा गई और फिर बस में आग लग गई.
et
See new Tweets
Conversation
أبرار 🇸🇦♥️
@BentabwhaA
اللهم ارحمهم واكرم نُزلهم وأحسن إليهم بفضلك واجعل لهم جنة الخُلد حيث النعيم الدائم الذي لا ينتهي، يارب اجعل قبورهم في سعةٍ وسلام ونورٍ وضياء إلى يوم يبعثون يارب العالمين .
فيديو | لقطات من موقع حادثة عقبة شعار في عسير#الإخبارية #نشرة_التاسعة pic.twitter.com/j5pCg5vwno
— قناة الإخبارية (@alekhbariyatv) March 27, 2023