देश

मणिपुर में जारी अशांति के लिए मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा-मिज़ोराम मणिपुर के मामलों में दख़ल न दे!

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा है कि मणिपुर में जारी अशांति के लिए अवैध घुसपैठिए जिम्मेदार हैं। साथ ही उन्होंने मिजोराम नेशनल फ्रंट को मणिपुर के मामलों में दखल नहीं देने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेश में जारी हिंसा दो समुदायों के बीच की लड़ाई नहीं है। मुख्यमंत्री ने खमेनलोक में कल हुई फायरिंग की घटना की भी कड़ी निंदा की, जिसमें नौ लोग मारे गए थे। मणिपुर के सीएम ने इस घटना को आतंकवाद का कृत्य करार दिया।

ANI_HindiNews
@AHindinews

यह बहुत ही दुखद है, दोषियों का पता लगाने के लिए कांबिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। मैं राज्य के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि हम निश्चित रूप से देश के कानून के अनुसार दोषियों को सजा दिलाएंगे: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह

ANI_HindiNews
@AHindinews
पूर्वी इंफाल के खमेनलोक इलाके में आज सुबह ताजा हिंसा में नौ लोगों की मृत्यु हुई है और 10 लोग घायल हैं। पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया चल रही है: शिवकांत सिंह, एसपी इंफाल पूर्व, मणिपुर

उन्होंने कहा कि हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए उरंगपत और येंगांगपोकपी क्षेत्रों में तलाशी अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि मिजोरम नेशनल फ्रंट को मणिपुर के प्रशासनिक मामलों में दखल नहीं दें। सीएम एन. बीरेन ने कहा कि सभी विधायक और मंत्री शांति लाने के लिए जनता के साथ लगातार संपर्क में हैं। राज्यपाल के अधीन शांति समिति जल्द ही अपना काम शुरू करेगी।