शिवराज सिंह झूठ की मशीन हैं : कमलनाथ
भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को झूठ की राजधानी बना दिया है। नौजवानों को झूठ बोला, आदिवासियों को झूठ बोला, मां नर्मदा को झूठ बोला, हमारे आदिवासियों को झूठ बोला। मैं पूछना चाहता हूं कि किसको इन्होंने झूठ नहीं बोला। शिवराज सिंह झूठ की मशीन हैं, घोषणाओं की मशीन हैं, घोटालों की मशीन हैं। चुनाव में चार महीने बचे हैं ये मशीन अब डबल स्पीड से चल रही है। यह चुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेंगा। हमारे नौजवानों का असुरक्षित भविष्य आज उनके साथ है। मैं तो पूछता हूं कि उन्होंने दिया क्या। नौजवान बिना काम के, हमारा किसान बिना दाम के शिवराज जी आप किस काम के। पैसे दो काम लो.. आज ये भटकते हुए नौजवान को देख नहीं सकते, इनकी आंख नहीं चलती। ये किसानों की सुन नहीं सकते, इनके कान हीं चलते। इनके कान नहीं चलते, इनकी आंख नहीं चलती, मुंह बहुत चलता है। मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में बहुत फर्क है। 15 साल बाद हमारी सरकार बनी थी। कैसा प्रदेश मुझे सौंपा था, जो बेरोजगारी में नंबर वन हो, हमने 15 महीनों में अपनी नीति और नियत का परिचय दिया। 27 लाख किसानों का कर्जा माफ किया, कौन सी गलती की। 100 रुपये 100 यूनिट बिजली दी। कौन सा गुनाह किया। धीरे-धीरे हम आगे बढ़ रहे थे, और सौदा हो गया। आज चुनाव जब चार महीने दूर है शिवराज सिंह को बहनें याद आ रही हैं किसान याद आ रहे हैं। 18 साल में आपने क्या दिया। भर्ती घोटाले दिए। महंगाई दी। कोरोना की मौत दी। महाकाल का घोटाला दिया। मध्यप्रदेश में 2500 घोटाले हैं। शिवराज ने माफिया राज दिया है। घर-घर में शराब दी। ये शिवराज की उपलब्धि है। आज हमें एमपी की भविष्य सुरक्षित रखना है। प्रदेश को नई पटरी पर लाना है। मुझे ग्वालियर चंबल के मतदाताओं पर विश्वास है। आप सच्चाई का साथ देंगे तो हम मध्यप्रदेश का भविष्य सुरक्षित रख पाएंगे।
ग्वालियर में रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने पहुंची @priyankagandhi जी#MadhyaPradesh pic.twitter.com/cz8LbNPVMo
— Supriya Bhardwaj (@Supriya23bh) July 21, 2023