मध्य प्रदेश राज्य

मध्य प्रदेश : नगर निगम, नगर पालिका चुनाव में बजा कांग्रेस का डंका, उज्जैन में कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में री -काउंटिंग के निर्देश : रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बजा केजरीवाल का डंका, बीजेपी – कांग्रेस को मिली करारी हार

उज्जैन कांग्रेस महापौर प्रत्याशी महेश परमार की आपत्ति के बाद कलेक्टर आशीष सिंह ने पुनः 21( क) की री -काउंटिंग के निर्देश दिए और अब कांग्रेस उम्मीदवार महेश परमार के समर्थक पक्ष में री- काउंटिंग कक्ष में पहुंचे। उधर अधिकारी भी कुछ देर में पहुंचेंगे। फिर से गणना होगी। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि हमने 9 ईवीएम मशीनों की आपत्ति दर्ज कराई थी। उसका भी निराकरण नहीं किया गया है।

जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने जबलपुर से मेयर का चुनाव जीता
मध्य प्रदेश के जबलपुर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने जबलपुर से मेयर का चुनाव जीत लिया है

नीमच नगर पालिका में भाजपा की जीत
नीमच नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। 40 वार्डों में से 23 वार्ड पर पार्टी ने कब्जा कर लिया है। वहीं 14 में कांग्रेस जीतीं है। दूसरी ओर 3 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवार जीतने में कामयाब रहे।

Mayor Election Trends (Leads)

Jabalpur- 20000 (INC)
Indore -28000 (BJP)
Gwalior – 3000 (INC)
Bhopal -8000 (BJP)
Khandwa -6000 (BJP)
Chhindwara- 58 (INC)
Burhanpur- BJP won
Singrauli -3000(AAP)
Ujjain – 1900 (BJP)
Sagar -7000 (BJP)
Satna -39000(BJP)

Bhopal Ward Trends

BJP : 40
INC : 21

Datia Ward Trends

BJP : 26
INC : 2

सीहोर नगर पालिका के 35 वार्डों के परिणाम जारी हो चुके हैं। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने 22, कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं चार सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं।

Chhindwara Zila Panchayat Results

INC : 12
BJP : 11
GGP : 1
IND : 2

सागर में भाजपा महापौर प्रत्याशी संगीता तिवारी 12 हजार 665 वोटों से जीत गई हैं। भाजपा को 70,575 वोट मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निधि जैन को केवल 57,910 वोट मिले। निधि जैन कुछ देर पहले ही मतगणना स्थल से बाहर चली गईं। उन्होंने कहा कि, महीने भर मिले प्यार के लिए मैं जनता की आभारी हूं।

⚠️Madhya Pradesh Panchayat Election⚠️

Balaghat
Cong – 18, BJP – 6, IND – 2, GGP – 1

Rajgarh
Cong – 10, BJP – 5

Devas
Cong – 9, BJP – 3

सतना में भाजपा की जीत स्पष्ट हो गई है। भाजपा के योगेश ताम्रकार ने लगभग 30,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की और कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा को मात दी। 45 वार्ड में से 22 पर भाजपा का कब्जा हो गया है। कांग्रेस 17 पर, बसपा एक पर और अन्य पांच सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है।

भिंड-गुना में भाजपा का सूपड़ा साफ
भिंड की लहार नगर पालिका के 15 में से एक भी वार्ड में भाजपा को जीत नहीं मिली है। 13 पार्षद कांग्रेस के और दो निर्दलीय जीते हैं। इसी तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुना क्षेत्र में भी भाजपा का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

शाजापुर में आप ने खोला खाताः
शाजापुर नगर पालिका 29 वार्डों के लिए रविवार को हुई मतगणना के पश्चात स्थिति स्पष्ट हो गई है। यहां पर 29 वार्ड में से 17 वार्ड पर भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। कांग्रेस को 9 वार्ड में जीत मिली है। एक वार्ड में आम आदमी पार्टी ने खाता खोला है। एक वार्ड में निर्दलीय और एक वार्ड में SDPI के प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। वहीं, नरसिंहपुर में करेली नगर परिषद भाजपा ने 15 में से 15 वार्ड जीतकर क्लीन स्वीप किया है।

मंदसौर में भाजपाः मंदसौर नगर पालिका की 40 में से 29 सीटों पर भाजपा, आठ पर कांग्रेस और तीन निर्दलीय चुनाव जीत गए हैं। इस तरह भाजपा ने नगर पालिका पर कब्जा मजबूत कर लिया है।

शाजापुर में बन सकता है भाजपा का अध्यक्षः शाजापुर नगर पालिका के 29 वार्डों के रुझान एवं रिजल्ट को देखते हुए जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। वार्ड क्रमांक 4,11,14,16, 20, 23, 24, 28, 29 में भाजपा जीत चुकी है वही कई वार्डो में आगे चल रही है। पहली बार वार्ड नंबर 27 को जीतकर आम आदमी पार्टी ने खाता खोला है। वार्ड नंबर 8,15,18 में कांग्रेस ने जीत हासिल की, जबकि छह, 10 एवं 17 वार्ड से आगे चल रही है।

सीहोर में भाजपा का कब्जाः सीहोर नगर पालिका के कुल 35 वार्ड में से 24 पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है या आगे है। इसी तरह कांग्रेस आठ पर जीत चुकी है या आगे है। अन्य दो वार्डों पर निर्दलीय आगे हैं।

देवास जिले में हर जगह भाजपा: देवास जिले की नगर परिषदों में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। करनावद में भाजपा ने नौ, कांग्रेस ने पांच और अन्य ने एक सीट पर जीत हासिल की। वहीं, हाटपिपल्या में भाजपा ने आठ, कांग्रेस ने छह, अन्य ने एक सीट जीती, कन्नौद में भाजपा ने दस, कांग्रेस ने दो और अन्य ने तीन सीटें, सतवास में भाजपा ने सात, कांग्रेस ने छह और अन्य ने दो सीटें जीती, लोहरदा में भाजपा और कांग्रेस ने 7-7 और अन्य ने एक सीट जीती है। कांटाफोड़ में भाजपा ने नौ, कांग्रेस ने पांच और अन्य ने एक सीट जीती। खातेगांव में भाजपा ने सात, कांग्रेस और निर्दलीय ने तीन-तीन सीटों पर जीत हासिल की है। नेमावर में भाजपा ने 13 और अन्य ने दो सीटें हासिल की है। कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। बागली में भाजपा ने दस, कांग्रेस ने दो और अन्य ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है।

छतरपुर नगर परिषद

वार्ड 1 आस्था गोस्वामी कांग्रेस
वार्ड 2 गोविंद तिवारी कांग्रेस
वार्ड 3 राहुल गुप्ता भाजपा
वार्ड 4 ज्योति साहू भाजपा
वार्ड 5 रामकली बरारा भाजपा
वार्ड 6 कीर्ती विश्वकर्मा कांग्रेस
वार्ड 7 विजेता दुबे भाजपा
वार्ड 8 रामदयाल यादव निर्दलीय
वार्ड 9 सुशील कुमार सोनी भाजपा
वा्र्ड 10 मंजू भार्गव निर्दलीय
वार्ड 11 हिमानी घोष भाजपा
वार्ड 12 आरती भाजपा
वार्ड 13 बिलाल अली फकीर भाजपा
वार्ड 14 आशिया कांग्रेस
वार्ड 15 रीना खान बसपा
वार्ड 16 गीता तिवारी निर्दलीय
वार्ड 17 अंजू यादव भाजपा
वार्ड 18 प्रेमबाई भाजपा
वार्ड 19 शिवसिंह यादव कांग्रेस
वार्ड 20 पूजा शिवहरे भाजपा
वार्ड 21 विकेंद्र वाजपेयी भाजपा
वार्ड 22 राम प्रशन्न शर्मा निर्दलीय
वार्ड 24 दिलीप रैकवार भाजपा
वार्ड 25 आजाद अली कांग्रेस
वार्ड 26 सकीला बेगम कांग्रेस
वार्ड 27 मोहम्मद जिब्राइल निर्दलीय
वार्ड 28 शिवानी चौरसिया कांग्रेस
वार्ड 29 कुंती सेन भाजपा
वार्ड 30 रामस्वरूप वाल्मीकि भाजपा
वार्ड 31 दीपेंद्र असाटी भाजपा
वा्र्ड 32 शैला चौरसिया भाजपा
वार्ड 33 रेखा वर्मा भाजपा
वार्ड 34 सुशील शिवहरे कांग्रेस
वार्ड 35 ज्योति चौरसिया भाजपा
वार्ड 36 राजेश मिश्रा कांग्रेस
वार्ड 37 मुनिया दुबे भाजपा
वार्ड 38 काशीबाई कुशवाहा कांग्रेस
वार्ड 39 सुनीता चतुर्वेदी निर्दलीय
वार्ड 40 अलका दुबे भाजपा

Vikas Aggarwal
@INC_BANSAL
मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव परिणाम
कुल परिणाम- 875
कांग्रेस की जीत – 386
भाजपा की जीत- 360
निर्दलीय की जीत – 129
पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से हुए है इसलिए कांग्रेस जीत गई । विधानसभा चुनाव ईवीएम मशीन से होंगे। ईवीएम से बीजेपी जीत जाएगी।??

Capt Shalini Singh
@shals77

सिंगरौली नगर निगम में महापौर का चुनाव जीतने पर बड़ी बहन
@AAPRaniAgrawal
जी को बधाई एवं शुभकामनाएं।श्री
@ArvindKejriwal
जी द्वारा दिल्ली में किये गये जनहित कार्य अब मध्यप्रदेश में भी जनता तक पहुँचेगी।

Amit Singh परिहार
@AmitSinghPariha

बहुजन समाज पार्टी 12 सीट जीती थी 2008 में मध्य प्रदेश में लेकिन उसे किसी ने तीसरा विकल्प नहीं कहा था????

लेकिन इन विज्ञापन के पैसे की मलाई में डूबे ABPV news वाले 1 मेयर की सीट जीतने पर तीसरा विकल्प बताने लगे😁😁😁😁

पंकज झा
@pankajjha_

मध्यप्रदेश में तीसरे विकल्प की शुरुआत विंध्य से

सिंगरौली नगर निगम से आम आदमी पार्टी @AamAadmiParty की रानी अग्रवाल 9600 वोटों से चुनाव जीत गई हैं

Lutyens Media
@LutyensMediaIN
मध्यप्रदेश निकाय चुनाव
जबलपुर –
कांग्रेस – 19561
बीजेपी – 15709
#MadhyaPradeshUrbanBodyResult