देश

महात्मा गांधी के विचारों को आज भी है गंभीर चुनौतियों का सामना : कांग्रेस

भारत में आज इस देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है।

गांधी जयंती के अवसर पर सोमवार 2 अक्टूबर को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धरखड़ और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित बहुत से नेताओं ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कहा कि वर्तमान समय में हमको उन लोगों के विरुद्ध भी संघर्ष करना होगा जो महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के विचारों का महिमामंडन करते हैं। उनका कहना था कि सत्य, अहिंसा, शांति एवं समानता जैसे बापू के विचारों को आज चुनौती मिल रही है।

इस मौक़े पर कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश का कहना था कि हमको अब उन लोगों के पाखंड को उजागर करना होगा जो गांधीवादी प्रतीको को तो अपनाते हैं किंतु महात्मा गांधी के उन मूल्यों को लागू करने में पूरी तरह से अनइच्छुक हैं जिनके कारण गांधी जी ने अपनी जान न्योछावर कर दी। उन्होंने कहा कि बापू के सिखाए गए मूल्यों पर चलकर ही हम इसका मुक़ाबला कर सकते हैं। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि महात्मा गांधी जी के विचार आज भी प्रासांगिक हैं।

ज्ञात रहे कि भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर सन 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनके जन्म दिवस को गांधी जयंती के साथ ही अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।