देश

महान पराक्रमी, हिन्दू धर्मरक्षक भरतपुर नरेश राजा बच्चूसिंह की जयंती पर, राजस्थान से धर्मेन्द्र सोनी की रिपोर्ट

कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र सोनी कुशलगढ़,

महान पराक्रमी, हिन्दू धर्मरक्षक भरतपुर नरेश राजा बच्चूसिंह की जयंती पर शत शत नमन।,

ब्रज रक्षक राजा बच्चूसिंह का असली नाम गिर्राज शरण सिंह था।उनका जन्म महाराजा कृष्ण सिंह जी के यहां सबसे छोटे पुत्र के रूप में ३० नवंबर १९२२ को भरतपुर में हुआ था। आप उच्च कोटि के पायलट थे। आपको हथियारों के साथ साथ विमान उड़ाने में भी दक्षता हासिल थी। देश विभाजन के समय उत्तर भारत में आपने महत्वपूर्ण सकारात्मक भूमिका निभाई थी। उपद्रवीयों व अराजक तत्वों का आपने मशीनगनों से सफाया किया था।उस समय एक कहावत मशहूर हो गयी थी कि मेवात में जब भी कोई बच्चा रोता था तो मां कहती सो जा बेटा नहीं तो राजा बच्चूसिंह आ जायेगा।


मैंने बुजुर्गों से सुना है कि जब राजा साहब ने मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ा तो वो अपने साथ एक चोटीधारी बच्चे को रखते थे और अपने भाषण में उसकी चोटी पकड़ कर सिर्फ इतना कहते थे कि मैंने आपकी चोटी की लाज रखी है अब मेरी लाज आपके हाथ है। बताते हैं कि राजा साहब रिकॉर्ड मतों से जीते थे।