महाराष्ट्र में औरंगजेब को लेकर सियासत गर्म होती जा रही है। अलग-अलग हिस्सों में वाट्सएप पर लगाए गए आपत्तिजनक स्टेटस को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। कोल्हापुर में अभी स्थिति सुधरी नहीं थी कि अब बीड जिले के आष्टी शहर में तनाव पैदा हो गया है। हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। ऐसे में संभावना है कि माहौल और बिगड़ सकता है।
बीड के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नंदकुमार ठाकुर ने शुक्रवार को बताया कि एक 14 वर्षीय लड़के ने गुरुवार को कथित तौर पर अपने वाट्सएप स्टेटस पर बादशाह औरंगजेब की तारीफ की थी। इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई गई। बाद में, कुछ स्थानीय हिंदुत्ववादी संगठनों ने ‘बंद’ का आह्वान किया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़का फिलहाल आष्टी में नहीं है। वह छुट्टी पर मुंबई गया हुआ है। उसे जल्द वापस बुलाया जाएगा। जब वह वापस आ जाएगा, तो पूछताछ की जाएगी। जांच के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी ने बताया कि हिंदू संगठन के बंद आह्वान पर बीड जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित आष्टी का पूरा बाजार बंद दिखा। हालांकि, ‘बंद’ के दौरान अब तक किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
'मेरे महाराष्ट्र में औरंगजेब नहीं चलेगा'
◆ औरंगजेब विवाद पर नवनीत राणा का बयान #KolhapurViolence | #Aurangzeb | @navneetravirana pic.twitter.com/LpdHLdBT8S
— News24 (@news24tvchannel) June 9, 2023
गौरतलब हैं, महाराष्ट्र के कोल्हापुर में 6 जून को कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब के समर्थन में पोस्ट किया था। दूसरे दिन कुछ स्थानीय लोगों ने टीपू सुल्तान की तस्वीर के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक ऑडियो संदेश को सोशल मीडिया स्टेटस में लगाया। इसके बाद आसपास के इलाकों के राजनीतिक और सामाजिक संगठन बुधवार को प्रदर्शन करने के लिए उतर आए। इस प्रदर्शन के दौरान किसी ने भीड़ पर पथराव कर दिया। इससे स्थिति बिगड़ गई और इलाके में हिंसा फैल गई थी।
#WATCH जिस तरह से कोल्हापुर में दंगे भड़के हैं या भड़काए गए हैं उसके पीछे कौन है? जिस औरंगज़ेब को हमने 400 साल पहले महाराष्ट्र में दफनाया उसे राजनैतिक स्वार्थ के लिए ज़िंदा किया जा रहा है क्योंकि कर्नाटक में बजरंग बली का जादू नहीं चला तो आप औरंगजेब को लेकर राजनीति कर रहे हैं।… pic.twitter.com/mw9dmY2Wxg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2023
कहा जा रहा है इसी घटना का विरोध जताने के लिए आष्टी शहर में हिंदू संगठनों ने बंद का आह्वान किया।
#WATCH महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा "औरंगज़ेब के औलाद"। मैं नहीं जानता था कि आप (देवेंद्र फडणवीस) इतने विशेषज्ञ हैं। तो फिर बताओ गोडसे और आप्टे की औलाद कौन है?: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (08.06) https://t.co/JoYfUXvZsN pic.twitter.com/6DxHHFvOrf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 9, 2023