देश

महाराष्ट्र में कुछ बड़ा होने जा रहा है : जब गडकरी और भागवत एक मंच पर आये तो मोदी और शाह नहीं आये : रिपोर्ट

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। पहली बार देखने में आ रहा है कि मोदी सरकार के किसी वरिष्ठ मंत्री ने पार्टी आलाकमान और सरकार के नेतृत्व पर सीधा निशाना साधा है। आज जब गडकरी और भागवत एक मंच पर आये लेकिन मोदी और शाह उस कार्यक्रम में नहीं हैं ऐसे में क्या कुछ बड़ा होने जा रहा है महाराष्ट्र में

शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे नागपुर में राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के उद्घाटन के अवसर पर एक सभा को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की। उन्होंने भागवत को अपने और दूसरों के लिए प्रेरणा और ऊर्जा का स्त्रोत बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि आरएसएस प्रमुख लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए सहायता भा करते हैं।

इस कार्यक्रम में मोहन भागवतत के अलावा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्योगपति गौतम अदाणी भी मौजूद थे। इस सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- “मोहन भागवत हम सभी के लिए प्रेरणा और ऊर्जा के स्त्रोत हैं। जो लोग अच्छे काम करते हैं भागवत उनकी सहायता करते हैं।”

महाराष्ट्र में बढ़ रही कैंसर मरीजों की संख्या

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन के दौरान आरएसएस के विचारक डॉ आबाजी थट्टे की भी सराहना की।

उप मुख्यमंत्री फडणवीस ने भागवत की सराहना करते हुए कहा- संघ राष्ट्रीय कैंसर संस्थान के निर्माण में एक प्रेरणा के रूप में खड़ा था। आरएसएस के समर्थन से ही भव्य परियोजनाओं का निर्माण संभव हो पाता है।

उन्होंने कहा- हेल्थ केयर प्रणाली और कैंसर सभी के लिए एक चुनौती है। उत्तर प्रदेश के बाद महाराष्ट्र में कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर साल 1.25 लाख मरीज कैंसर के शिकार हो रहे हैं, जिसमें से 30 से 40 फीसदी लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गवां रहे हैं। मरीजों को गुणवत्ता कैंसर उपचार देना एक बड़ी चुनौती है और सरकार इसके लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

ठाणे में कोपरी-पचपखड़ी विधानसभा क्षेत्र के विधायक एकनाथ शिंदे ने थाणे में भी कैंसर अस्पताल खोलने का दावा किया।

कैंसर अस्पताल बनाने में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका

इस सभा में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भी राष्ट्रीय कैंसर संस्थान को बनाने में संघ की भूमिका की सराहना की। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान फडणवीस के दिमाग की उपज हैं, जो आरएसएस के ही सदस्य है। अपने पहले चरण में संस्थान ने 2017 से मरीजों को सेवाएं देना शुरू किया था।

फडणवीस ने बताया कि उनके पिता की मौत भी कैंसर की वजह से ही हुई थी। एक कैंसर मरीज और उनके परिवारवालों को कितनी परेशानी होती है इसे वह अच्छी तरह समझते हैं।

मोहन भागवत ने लोगों को एकजूट होकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा- “शिक्षा और उपचार हमारे समाज की बुनियादी जरूरते हैं। सभी को एक अच्छी शिक्षा और उपचार चाहिए, जिसके लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। इसके लिए सरकार और प्रशासन काम कर रही है। इसके लिए 148 करोड़ लोगों का भी साथ चाहिए।”

अमेरिका में हर साल होती है कैंसर मरीजों की संख्या में वृद्धि

नितिन गडकरी ने इस अवर पर कहा कि अमेरिका में हर साल कैंसर मरीजों की संख्या में 33 फीसदी की वृद्धि होती है। लेकिन इस बीमारी से मरने वालों की संख्या भारत में ज्यादा है। उन्होंने राष्ट्रीय कैंसर संस्थान पर उम्मीद जताते हुए बताया कि ये हमारे समाज में महत्वपूर्ण योगदान देगा। केंद्रीय मंत्री नागपुर से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने देश को इस बीमारी से मुक्त बनाने के लिए कैंसर के क्षेत्र में अनुसंधान बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।