देश

महाराष्ट्र-राहुल गांधी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका : गुरु नानक देव की 553वीं जयंती पर पंजाब, हरियाणा में गुरुद्वारों में उमड़े श्रद्धालु!

गुरु नानक देव की 553वीं जयंती पर पंजाब, हरियाणा में गुरुद्वारों में उमड़े श्रद्धालु
चंडीगढ़, आठ नवंबर (भाषा) सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 553वें प्रकाशपर्व के मौके पर मंगलवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के गुरुद्वारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।.

श्रद्धालु अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, कपूरथला में सुल्तानपुर लोधी और हरियाणा के पंचकुला में नाडा साहिब सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर मत्था टेकने पहुंचे।.

महाराष्ट्र : राहुल गांधी ने गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद पदयात्रा शुरू की

देगलूर (महाराष्ट्र), आठ नवंबर (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को नांदेड़ जिले में एक गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद यहां से पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू की।.

राहुल गांधी के नेतृत्व में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज 62वां दिन है।