देश

माँ भारती के महान संत भगवान् गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल पर जेल से रिहा किया गया

चंडीगढ़/बागपत 21 जनवरी (भाषा) डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 40 दिन की पैरोल पर हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से शनिवार को रिहा किया गया। इसके बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच अपनी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत के साथ बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचा।.

शिरोमणि अकाली दल(शिअद) और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने राम रहीम सिंह को पैरोल देने पर कड़ी आपत्ति जताई। वह दो शिष्याओं से बलात्कार के जुर्म में 20 साल जेल की सज़ा काट रहा है।.

ANI_HindiNews
@AHindinews

मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि राम रहीम (डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह) को पैरोल मिली है, लेकिन अगर पैरोल मिली है तो कोई प्रक्रिया के अंतर्गत मिली होगी और उसमें उनका अधिकार होगा। मैं इसमें दखल नहीं दूंगा: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, चंडीगढ़