देश

मुंबई : महिला पुलिसकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में एक शख्स गिरफ़्तार

महिला पुलिसकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में मुंबई पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। महिला पुलिसकर्मी द्वारा दायर शिकायत के मुताबिक, सोशल मीडिया पर उन्हें अश्लील मैसेज भेजा गया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पुलिस ने रामचंद्र के रूप में की है। पुलिस ने आगे कहा कि पंत नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला पुलिसकर्मियों को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में रामचंद्र के रूप में पहचाने गए शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *