मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने मुस्लिम लड़कियां को हिदायत दी है कि मुस्लिम लड़कियों को फंसाने का एक ट्रेप चल रहा है। लड़कियों को फंसाकर मजहब बदलवाकर उनसे शादी की जाती है। लड़कियां ऐसे किसी चक्कर में न पड़ें। साथ ही उन्होंने कहा कि हिन्दू लड़कों को अपना भाई समझें, कोई ऐसा ताल्लुक न बनाएं। बता दें कि एसटी हसन का ये बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है जब बीते कई दिनों से लगातार फ़र्ज़ी लव जिहाद के नाम पर एक संगठन की तरफ से मुहिम चलायी जा रही है
समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने कहा कि मुस्लिम लड़कियों को फंसाने का एक लव ट्रैप चलाया जा रहा है। इसके तहत जो लोग लड़कियों को फंसाते हैं, उन्हें कुछ संस्थाएं इनाम भी देती हैं। हसन ने कहा कि सारी मुस्लिम लड़कियां हिंदू लड़कों को अपना भाई समझें।
समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन
मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने मुस्लिम लड़कियां को हिदायत दी है कि मुस्लिम लड़कियों को फंसाने का एक ट्रेप चल रहा है। लड़कियों को फंसाकर मजहब बदलवाकर उनसे शादी की जाती है। लड़कियां ऐसे किसी चक्कर में न पड़ें। साथ ही उन्होंने कहा कि हिन्दू लड़कों को अपना भाई समझें, कोई ऐसा ताल्लुक न बनाएं। बता दें कि एसटी हसन का ये बयान ऐसे वक्त पर सामने आया है जब बीते कई दिनों से लगातार लव जिहाद के मामले सामने आए हैं।
“जो लोग फंसाते हैं, उन्हें कुछ संस्थाएं रिवार्ड देती हैं”
इससे एक दिन पहले ही एसटी हसन ने मुस्लिम लड़कों के लिए कहा था कि वो हिन्दू लड़कियों को अपनी बहन समझें। अब सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि मुस्लिम लड़कियों को फंसाने का एक लव ट्रैप चल रहा है। उसमें मुस्लिम लड़कियों को फंसाकर उनसे शादी की जाती है, उनका मजहब बदलवाया जाता है। जो लोग फंसाते हैं, उनको कुछ संस्थाएं रिवार्ड देती हैं।
मुस्लिम लड़कियों को फंसाकर मजहब बदलवाकर उनसे शादी की जाती है, मुस्लिम लड़कियां हिन्दू लड़कों को अपना भाई समझें – सपा सांसद एसटी हसन#STHasan #SP #UttarPradesh #lovejihaad pic.twitter.com/6t64X9NOfZ
— India TV (@indiatvnews) June 2, 2023