देश

मृतक अपनी पत्नी के साथ उसके मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रहता था….अवैध संबंधों की सच्ची कहानी!

नई दिल्ली। अवैध संबंधों में दिव्यांग पति के बाधक बनने पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पति की मौत के बाद महिला ने उसे खुदकुशी साबित करने के लिए पति के शव को फंदे से लटका दिया, लेकिन मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने पर हत्या का राज खुल गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला के निशानदेही पर उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उसके पति का दोस्त है।


मामला राजौरी गार्डन इलाके का है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन नवंबर को पुलिस को राजौरी गार्डन इलाके में एक दिव्यांग युवक के खुदकुशी करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतार कर उसके शव को कब्जे में लिया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

उसके मकान मालिक मोहन सिंह ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी के साथ उसके मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रहता था। मूलत: बिहार का रहने वाला मृतक रिक्शा चलाता था। मकान मालिक ने बताया कि शाम 5.30 बजे महिला ने उसे बताया कि उसके पति ने खुदकुशी कर ली है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पांच अक्तूबर को पुलिस को मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। जिसमें बताया गया कि पहले उसकी गला घोंटकर हत्या की गई और फिर उसे फंदे पर लटकाया गया। पुलिस का सीधा शक उसकी पत्नी पर गया।

पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पहले तो वह इनकार करती रही लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसने अपने प्रेमी राजेश के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसने बताया कि राजेश उसके पति का दोस्त है।

राजेश का उसके घर आना-जाना था। इस दौरान दोनों के बीच संबंध बन गए। एक दिन मृतक ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसके बाद उसने दोनों को मिलने-जुलने से मना कर दिया। उसके बाद दोनों ने हत्या करने की साजिश रची।

all demo pics