उत्तर प्रदेश राज्य

मेरठ : चारा लेने गई थी रामबीरी…मिली लाश…शरीर पर मिले चोट के निशान!

TRUE STORY
@TrueStoryUP
खेत में पशुओ के लिए चारा लेने गई थी रामबीरी… मिली लाश… शरीर पर मिले चोट के निशान… हत्या की आशंका.. ससुराल पक्ष से चल रहा था विवाद

UP : मेरठ में सरधना थाना क्षेत्र के खिर्वा नौआबाद निवासी युवती जंगल में पशुओं का चारा लेने गई थी। कुछ समय बाद उसका शव जंगल में मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं, फारेंसिक विभाग की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। महिला के शरीर पर चोट के निशान होने के चलते स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है।

सुबह चारा लेने के बाद मिली लाश…

खिर्वा नौआबाद निवासी रामबीरी उर्फ रीमा पुत्री चंदर सोमवार सुबह करीब आठ बजे जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसके कुछ देर बाद ही गांव निवासी किसान चरण सिंह फसल की सिंचाई करने के लिए जा रहा था। तभी उसने जंगल में चकरोड पर एक महिला का शव देखा और ग्रामीणों को जानकारी दी। इस पर ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। वहीं, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।

शरीर पर थे चोटों के निशान..

इस दौरान महिला के शव की शिनाख्त रामबीरी उर्फ रीमा के रूप में हुई। मृतक महिला के शरीर पर चोट के निशान थे। जानकारी पर पहुंचे स्वजन ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह व सीओ शिव प्रताप सिंह ने भी पहुंचे और मृतका के स्वजन व ग्रामीणों से जानकारी ली।

शादी के छह माह बाद छोड़ दिया था पति ने…

मृतक की मां सुरेंद्री ने बताया कि रामबीरी उर्फ रीमा की शादी सात वर्ष पहले सरधना थाना क्षेत्र के ही टेहरकी निवासी युवक से की थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग के चलते उसे शादी से करीब छह माह बाद मायके में छोड़ दिया था। जो अभी कोर्ट में चल रहा है।

‘मामला हत्या का है। हर पहलूओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उसके आधार पर भी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।’

•शिव प्रताप सिंह, सीओ सरधना।