उत्तर प्रदेश राज्य

मेरठ : तांत्रिक सुरेन्द्र व उसके साथी अमन कुमार ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया!

TRUE STORY
@TrueStoryUP
तांत्रिक ने साथी संग किशोरी से किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दोनों रेपिस्ट जेल भेजो..

UP : मेरठ में तांत्रिक ने साथी के साथ मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के स्वजन ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। रमाला थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में एक घर में एक तांत्रिक दो दिन से तंत्र विद्या कर रहा था।

मां बाप को घर से भेज दिया बाहर…

रविवार रात तांत्रिक ने पीड़िता के माता-पिता को कहीं घर से बाहर पूजा करने के लिए भेज दिया। पीड़िता के माता-पिता किशोरी को घर पर अकेली छोड़कर पूजा अर्चना करने चले गए। तभी तांत्रिक ने मौके का फायदा उठाकर अपने एक साथी को किशोरी के घर पर बुला लिया। दोनों आरोपितों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जब किशोरी के माता-पिता घर पहुंचे तो किशोरी ने घटना की जानकारी उन्हें दी।

किशोरी के स्वजन ने थाने में आकर घटना की तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। आरोपित तांत्रिक सुरेन्द्र व उसके साथी अमन कुमार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।