नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में राष्ट्रीय राजधानी में टाउन हॉल की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंगलवार शाम को लाल किले के पास से हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
"लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च" के दौरान युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष Srinivas BV जी समेत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना MODANI सरकार की शर्मनाक करतूत है।
झूठ और सत्य की लड़ाई में जीत अंततः सत्य की ही होगी।#UnMuteLoktantra pic.twitter.com/uB3iulpDwY
— Odisha Youth Congress (@IYCOdisha) March 28, 2023
Congress
@INCIndia
‘सत्य’ और ‘सत्याग्रह’ से डर गया तानाशाह।
कांग्रेस के शांतिपूर्ण ‘मशाल मार्च’ को रोकने के लिए लाल किले के पास भारी संख्या में पुलिस लगा दी गई।
दिल्ली के कोने-कोने से कांग्रेस के साथियों को हिरासत में लिया जा रहा है।
तानाशाह का डर देखिए
अडानी का नाम आते ही संसद म्यूट करवा देता है। सड़क पर प्रदर्शन हो तो पुलिस लगवा देता है।
डर है कि '20 हजार करोड़' का राज न खुल जाए। pic.twitter.com/uym9RMPMoQ
— Delhi Youth Congress (@DelhiPYC) March 28, 2023
दिल्ली में पुलिस ने मशाल मार्च निकाल रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। हमने मशालें जलाई, जिन्हें पुलिस ने बुझाने का काम किया। हम दिल की मशाल जलाएंगे, हर जुल्म से लड़ेंगे। पार्टी ने आरोप लगाया कि मार्च को रोकने के लिए पुलिस लगाई गई। पी चिदंबरम-हरीश रावत जैसे दिग्गज नेताओं को लाल किला जाने से रोका गया।
रात के करीब 10 बज रहे है!
एक महिला सांसद और IYC की हमारी महिला पदाधिकारियों को @DelhiPolice बिना किसी FIR के, बिना महिला पुलिस की मौजूदगी में हिरासत में लेकर पिछले 2 घण्टों से दिल्ली की सड़कों पर घुमा रही है।@AmitShah अगर ये आपकी बेटियां होती तो दिल्ली पुलिस का यही रवैया होता? pic.twitter.com/r8RqiAZs9n
— Srinivas BV (@srinivasiyc) March 28, 2023
लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, विपक्षी दलों ने बनाई रणनीति
संसद के बजट सत्र के बचे वक्त के लिए विपक्षी दलों ने नई रणनीति बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दल सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। कांग्रेस सांसदों की बैठक में इससे जुड़ा प्रस्ताव रखा गया था। कांग्रेस इस संबंध में अन्य विपक्षी दलों से बात कर रही है।
जानकारी के मुजाबिक, 19 विपक्षी पार्टी के सांसद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 50 विपक्ष के लोकसभा सांसद के हस्ताक्षर की जरूरत है। जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। विपक्ष को सदन नहीं बोलने देने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है।
Delhi Police और @srinivasiyc … pic.twitter.com/4oiqmTgoPl
— Delhi Youth Congress (@DelhiPYC) March 28, 2023
इस बीच खबर यह भी है कि राहुल गांधी के मामले में कांग्रेस पार्टी अगले हफ्ते सेशन कोर्ट जा सकती है। अभिषेक मनु सिंघवी की अगुवाई में जमानत और सजा पर रोक के लिए लीगल टीम पुख्ता तैयारी कर रही है। CRPC के कानून के मुताबिक, सजा पर रोक के लिए हाईकोर्ट में अपील करना होगा।
तानाशाह का डर देखिए
अडानी का नाम आते ही संसद म्यूट करवा देता है। सड़क पर प्रदर्शन हो तो पुलिस लगवा देता है।
डर है कि '20 हजार करोड़' का राज न खुल जाए। pic.twitter.com/uym9RMPMoQ
— Delhi Youth Congress (@DelhiPYC) March 28, 2023
कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया कि यह सरकार अदाणी घोटाले पर कुछ भी सुनना नहीं चाहती है। आज भी हमने इस घोटाले की जेपीसी जांच की मांग की। अगर सरकार दोषी नहीं है, तो इस मुद्दे पर जेपीसी बनाने से क्यों भाग रही है?
दिल्ली पुलिस ने मशाल मार्च निकाल रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि ये लोकतंत्र की हत्या है। हमने मशालें जलाई, जिन्हें पुलिस ने बुझाने का काम किया। हम दिल की मशाल जलाएंगे, हर जुल्म से लड़ेंगे।
इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी सांसद और नेता लाल किले से टाउन हॉल तक ‘लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च’ में हिस्सा लेंगे। अगले 30 दिनों में देश भर में ब्लॉक, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी से ‘जय भारत सत्याग्रह’ का आयोजन किया जाएगा।
ये मर्डर ऑफ़ डेमोक्रेसी है।
संसद के अंदर और बाहर हमारी आवाज को ख़ामोश किया जा रहा है।
हमारे नेता को डिसक्वालीफाई कर रहे हैं और अब हमें चलने नहीं दे रहे हैं।
ये क्या डेमोक्रेसी है?
: @Jairam_Ramesh जी pic.twitter.com/eLzUSR5iBx
— Delhi Youth Congress (@DelhiPYC) March 28, 2023
इससे पहले राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर एक-समान विचारधारा वाले दलों के विपक्ष के नेताओं की बैठक हुई थी। इस बैठक में तृणमूल समेत बाकी दल तो शामिल हुए, लेकिन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने इसका बहिष्कार किया था। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थीं।
मोदी-अडानी भाई भाई
देश बेचकर खाई मलाई pic.twitter.com/Mi6uZh2xvJ— Delhi Youth Congress (@DelhiPYC) March 28, 2023
बैठक में विपक्षी दलों ने मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में विपक्ष की रणनीति पर चर्चा की और स्ट्रेटजी तैयार की और जेपीसी और राहुल के अयोग्यता मामले में केंद्र को घेरने का फैसला किया था। बैठक में राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने के आदेश की बाबत मिली चिट्ठी पर भी चर्चा हुई थी। इस पर सभी सदस्यों का कहना था कि यह आदेश कोई मायने नहीं रखता है, क्योंकि अभी कांग्रेस को राहुल गांधी में कानूनी दरवाजा खटखटाना है।
Senior Congress leader & AICC incharge for Madhya Pradesh Shri @inc_jpagarwal & Congress party workers arrested by Delhi Police from Jain Mandir near Red Fort.
Congress leaders are to participate in “Loktantra Bachao Mashal Shanti March” at Red Fort from 7 PM, today. pic.twitter.com/BGxwPFXQYy
— Delhi Youth Congress (@DelhiPYC) March 28, 2023
शरद पवार ने की उद्धव-कांग्रेस की मध्यस्थता
शरद पवार की मध्यस्थता के बाद सावरकर के मुद्दे पर कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव) गुट में सहमति बन गई है। जानकारी के मुताबिक, पवार के कांग्रेस नेतृत्व से बात करने के बाद संजय राउत ने राहुल गांधी से मुलाकात की है। भविष्य में सार्वजनिक मंच से सावरकर की आलोचना से परहेज किया जाएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हिरासत में लिए गए
➡️कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी हिरासत में लिए गए
➡️लाल किले पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे हरीश रावत
➡️उत्तराखंड पूर्व CM हरीश रावत हिरासत में लिए गए