मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर आयोजित रैली में यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवानों पर कोई भी टिप्पणी नहीं की। कहा कि होइहैं वही जो रामरचि राखा, को करि तर्क बढ़ावै साखा। इस दौरान कांग्रेस सरकार पर उन्होंने जमकर निशाना साधा। कहा कि जब देश 1947 में आजाद हुआ उस समय देश के प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू थे। पाकिस्तान ने जमीन कब्जा कर लिया। कश्मीर पर लोग कहते थे जहां हुए पैदा मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है लेकिन आज अमित शाह व पीएम नरेंद्र मोदी की देन है कि हर भारतीय गर्व से कह सकता है कि कश्मीर हमारा है।
#WATCH उत्तर प्रदेश के गोंडा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भाजपा सांसद और WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "2024 में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। मैं कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ूंगा।" pic.twitter.com/NNp2PpZPgw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 11, 2023
भाजपा सांसद ने कहा कि मोदी ने बैंकों में जनधन खाता खुलवाया। उसका फायदा सब लोग जानते हैं। 1977 में जब इमरजेंसी लगी उस समय भी सरकार कांग्रेस की थी। भाजपा ने नारा दिया था कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। मंदिर बन रहा है। जिसका सारा श्रेय मोदी को जाता है।
भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री से पहले जनता को श्रेय दिया जाता है जिसने भाजपा सरकार बनाई है। कांग्रेस की सरकार में चीन ने 33 हजार वर्ग किलो मीटर जमीन कब्जा किया है। 1971 में हिंदुस्तान के इतिहास में एक घटना हुई जब पाकिस्तान ने हमारे देश के 92 हजार सैनिकों को बंदी बनाया था। अगर उस समय मोदी वाला भारत होता तो ऐसा कभी नहीं होता। आज भारत के लोग पूछते हैं कि मोदी ने क्या किया। हम कांग्रेस के लोगों से पूछते हैं जब मंदिर का केस चल रहा था तब कांग्रेस वकीलों की फौज खड़ी कर देती थी।
बृजभूषण शरण सिंह आज कैसरगंज में करे रहें शक्ति प्रदर्शन, बृजभूषण शरण सिंह ने किया रोड शो,जगह जगह पर कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत. @b_bhushansharan pic.twitter.com/Z76cJcavgC
— Vineet Gupta (@aapka_vineet) June 11, 2023