मोरक्को में आए भीषण भूकंप के बाद मल्बा हटाने का काम जारी है और लाशें मिल रही हैं। मरने वालों की संख्या 2 हज़ार से अधिक हो चुकी है। देश के गृह मंत्रालय का कहना है कि 1400 से अधिक लोग गंहीर रूप से घायल हैं।
गृह मंत्रालय ने बताया कि मध्यवर्ती मोरक्को में 6.8 रेक्टर का भूकंप आ गया जिसने भारी तबाही मचा दी। काफ़ी तबाही पहाड़ी इलाक़ों में हुई है जहां सहायता पहुंचाने में भी दिक़्क़तें आ रही हैं।
मोरक्को के सेनेटर और पूर्व पर्यटन मंत्री अलहसन हद्दाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दूर दराज़ के इलाक़ों में पहाड़ी रास्तों की वजह से सहायता नहीं पहुंचा पा रही है। उन्होंने बताया कि इस इलाक़े में बहुत सारी इमारतें बेहद पुरानी हैं और कुछ इमारतें पहाड़ के ऊपर बनी थीं।
सेना और सहायता टीमें काम कर रही हैं और वो कई गावों तक पहुंच गईं हैं मगर उनका कहना है कि जहां भी मल्बा हटाइए लाशें निकलती हैं।
भूकंप शुक्रवार की रात देर गए आया था जब लोग अपने घरों में सो रहे थे।
बताया जाता है कि इतना भीषण भूकंप इस देश में 1900 में आया था। उस समय 6 रेक्टर का भूकंप आया था।

मोरक्को में भीषण भूकंप से मरने वालों की संख्या दो हज़ार के पार, बचाव अभियान जारी
अफ़्रीक़ी देश मोरक्को में शुक्रवार देर रात आए भीषण भूकंप की वजह से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक दो हज़ार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस आपदा की चपेट में आए 2059 से अधिक घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, अफ़्रीक़ी देश मोरक्को में शुक्रवार रात आए भीषण भूकंप के चलते अब तक 2,012 लोगों के मौत की ख़बर है। ऐतिहासिक मराकेश शहर से लेकर एटलस पर्वत पर स्थित गांवों तक कई इमारतें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। इस देश के गृह मंत्रालय ने शनिवार तड़के बताया कि भूकंप के कारण कम से कम 2012 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। मृतकों की संख्या अभी और बढ़ने की आशंका है। वहीं 2,059 से अधिक घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भूकंप प्रभावित इलाक़ों में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। मोरक्को के गृह मंत्रालय के अनुसार, सबसे अधिक 1,293 लोगों की मौत अल-हौज़ प्रांत में हुई है।
मोरक्को में शुक्रवार रात आए भीषण भूकंप के वीडियोज़ अब सोशल मीडिया आने शुरू हो गए हैं, जिनमें इमारतें ढहकर मलबे में बदली दिखाई दे रही हैं और चारों तरफ धूल नज़र आ रही है। मोरक्को के ऐतिहासिक शहर मराकेश के चारों ओर बनी प्रसिद्ध लाल दीवारों के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मराकेश यूनेस्को (संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन) के विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल है। उल्लेखनीय है कि अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) ने बताया कि रात 11 बजकर 11 मिनट पर आए भूकंप की प्रारंभिक तीव्रता 6.8 थी। इसके बाद ऑफ़्टर शॉक का सिलसिला कई सेकंड तक जारी रहा। मोरक्को के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी एवं चेतावनी नेटवर्क ने रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता सात मापी है। यह मोरक्को में आया अब तक का सबसे अधिक तीव्रता वाला भूकंप है। उत्तरी अफ़्रीक़ा के इस देश में भूकंप अपेक्षाकृत कम आते हैं, लेकिन 1960 में अगादिर के पास 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके कारण हज़ारों लोगों की मौत हो गई थी।
Morocco World News
·
Morocco announced that the earthquake death toll reached 2,497 as of 10 a.m. on Monday.
The number of injured victims also jumped to 2,476 people.
The devastating earthquake struck Morocco on Friday, September 8.