दुनिया

यूक्रेन की अरबों डालर की सहायता करने के लिए आगे आया जापान

यूक्रेन की अरबों डालर की सहायता करने के लिए आगे आया जापान

जापान ने फिर से यूक्रेन की आर्थिक सहायता शुरू कर दी है।

जापान के प्रधानमंत्री कहते हैं कि यूक्रेन के पुनर्निमाण और उसके आर्थिक समर्थक के लिए किये वादे पर अडिग है। फूम्यो किशिदा ने कहा कि यूक्रेन की सहायता जारी रहेगी।

अमरीका के घटक देश होने के नाते जापान, यूक्रेन युद्ध के आरंभ से भी उसकी वित्तीय और सैन्य सहायता करता रहा है। इसके अतिरिक्त यूक्रेन के घायल सैनिकों का उपचार जापान में किया जा रहा है।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार जापान के प्रधानमंत्री कहते हैं कि यूक्रेन की 7.6 अरब डालर की सहायता के अतिरिक्त हम विभिन्न क्षेत्रों में यूक्रेन का सहयोग कर रहे हैं। उनका कहना था कि हम सैन्य क्षेत्र में भी जापान का समर्थन करते हैं।

जापानी प्रधानमंत्री किशिदा ने बताया कि उनकी सरकार और जापान की निजी कंपनियों ने यूक्रेन की आर्थिक सहायता में वृद्धि के उद्देश्य से एक परिषद का गठन किया है। जापान ने यूक्रेन की अरबों डालर की सहायता के अतिरिक्त इस देश के लिए एंटी गैस मास्क, छोटे ड्रोन, हेलमेट और सैन्य वर्दियां उपलब्ध करवाई हैं। इसी के साथ जापान ने 24 मई को यूक्रेन के लिए लगभग 1000 सैन्य वाहन भी भेजे थे।

विशेष बात यह है कि सैन्य विशलेषकों का मानना है कि यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने की सबसे बड़ी बाधा सैन्य सहायता है जो उसको कई देशों से हासिल हो रही है।