उत्तर प्रदेश राज्य

यू ट्यूब से सीखा नक़ली नोट बनाना, साहिल और शालू ने कर दिया बड़ा खेल!

TRUE STORY
@TrueStoryUP

यू ट्यूब से सीखा नकली नोट बनाना, पुलिस ने पकड़ा तो खुला खेल… सिर्फ 8 और 10 क्लास तक पढ़े है साहिल और शालू!

UP: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने नकली नोट छापने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कलर प्रिंटर से नकली नोट छापी जाती थी। नकली नोट छापने के बारे में यू ट्यूब से जानकारी की थी। पुलिस ने छह हजार रुपये के नकली नोट, प्रिंटर सहित अन्य सामान बरामद किया है।

 

जेल में ही दोनों की हुई थी दोस्ती..

जिला न्यायालय में शातिर बदमाश रणदीप भाटी की पेशी थी। न्यायालय में पुलिस के द्वारा संदिग्धों की जांच की जा रही थी। पुलिस ने साहिल की जांच की, उसके पास से गांजा, चोरी की मोटर साइकिल व नकली नोट बरामद हुई। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपित शालू को भी गिरफ्तार किया। जेल में बंद रहने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी।

यू ट्यूब प्राप्त नोट छापने की जानकारी..

पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि नकली नोट छापने के बारे में यू ट्यूब से जानकारी प्राप्त की थी। तेरह हजार रुपये में आनलाइन अमेजन से कलर प्रिंटर मंगाया। आरोपित पहले साधारण कागज पर नोट छापते थे। यू ट्यूब से जानकारी के बाद जेके एक्शल पेपर मंगाया। यह पेपर नोट के कागज की तरह होता है। आरोपितों के द्वारा सौ रुपये का नोट अधिक छापा जाता था। जिसका प्रमुख कारण था छोटा नोट होने के कारण बाजार में आसानी से चल जाता था।

गांजा भी बेचते थे आरोपित…

आरोपितों के द्वारा गांजा बेचने का काम भी किया जाता था। बाजार में सामान खरीदने के साथ ही गांजा बिक्री में भी नकली नोट खपा दिया जाता था। आरोपित के पास से जो नकली नोट बरामद हुए थे सभी पर एक ही नंबर प्रिंट था। इस कारण वह पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि शालू ने कक्षा दस व साहिल ने कक्षा आठ तक पढ़ाई की है