कपिल सिब्बल ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा हैं। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने आरोप लगाया कि 2024 के आम चुनाव नजदीक आने के साथ ही देश में सांप्रदायिक हिंसाएं भी बढ़ने वाली है। कपिल सिब्बल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, 2024 के आम चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा सांप्रदायिक हिंसा को अपना मुद्दा बना रही है और पश्चिम बंगाल और गुजरात में हाल की घटनाएं एक ट्रेलर हैं।
राज्य सभा के सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है. राम नवमी पर हिंसा को बताया साजिश. @KapilSibal @AcharyaPramodk @priyankagandhi @RahulGandhi pic.twitter.com/HfMhBhMUi7
— MUMTAZ ALAM RIZVI (@mumtaz_rizvi) April 1, 2023