देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकारी अधिकारियों को ग़रीब व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखने की सलाह दी!

राष्ट्रपति ने अधिकारियों को गरीब व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखने की सलाह दी
नयी दिल्ली, सात दिसंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सरकारी सेवकों को गरीब से गरीब व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखने की सलाह देते हुए बुधवार को कहा कि उन्हें अपने लक्ष्यों और उद्देश्यों को राष्ट्र के व्यापक लक्ष्यों के साथ एकरूप करना चाहिए।.

वह यहां राष्ट्रपति भवन में भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय डाक सेवा, भारतीय रेलवे लेखा सेवा और भारतीय राजस्व सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों और भारतीय रेडियो नियामक सेवा के अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं।.