दुनिया

राष्ट्रसंघ के महासचिव ने वर्तमान समय में विश्व की वर्तमान स्थति को चिंताजनक बताया, विश्व के हालात ख़राब हैं!

राष्ट्रसंघ के महासचिव ने वर्तमान समय में विश्व की वर्तमान स्थति को चिंताजनक बताया है।

एंटोनियों गुटेरस के अनुसार जलवायु परिवर्तन और यूक्रेन युद्ध जैसी चुनौतियों के कारण विश्व की हालत बहुत ख़राब है। राष्ट्रसंघ के महासचिव ने यह बात वर्ड इक्नामिक फोर्म की वार्षिक बैठक के अवसर पर कही।

दावोस में विश्व आर्थिक मंच की 53वीं बैठक के अवसर पर एंटोनियो गुटेरस ने जलवायु परिवर्तन को बहुत ही गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि वैश्विक तापमान की वृद्धि को एक दश्मलव पांच डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने की बात, हवा होकर रह गई।

इसी के साथ राष्ट्रसंघ के महासचिव ने यूक्रेन युद्ध, विश्व में बढ़ती असमानता, बढ़ती मंहगाई, ऊर्जा संकट, कोरोना के दुष्परिणाम और इस जैसी कई समस्याओं का उल्लेख करते हुए इनको विश्व के लिए क्रमबद्ध परेशानियां बताया। उन्होंने कहा कि इन्ही समस्याओं के कारण वर्तमान समय में विश्व के हालात ख़राब हैं।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव गुटेरस का कहना था कि हालिया दिनों में बढ़ता भू-राजनीतिक विभाजन और अविश्वास ही वैश्विक समस्याओं से निबटने के प्रयासों को कमज़ोर बना रहा है।