देश

राहुल गाँधी ने अमेरिका में बताया : चीन ने भारत के कई क्षेत्रों पर कब्ज़ा रखा है!

अमेरिका के दौरे पर गए भारत की कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने चीन को लेकर बड़ा बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा कि चीन से भारत के संबंध बेहद जटिल हैं।

चीन ने भारत के कई इलाकों पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि चीन भारत पर कुछ थोप नहीं सकता। भारत तथा चीन के संबंध आसान नहीं हैं ये जटिल होते जा रहे हैं।

तीन अमेरिकी शहरों की यात्रा पर गए राहुल गांधी ने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर में चीन के बारे में अपनी राय रखी। राहुल गांधी से जब पूछा गया कि अगले पांच से दस वर्षों में भारत और चीन के बीच संबंध कैसे होंगे, आप इसे कैसे देखते हैं, तो इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह अभी मुश्किल है। मेरा मतलब है कि उन्होंने हमारे कुछ क्षेत्रों पर कब्जा कर रखा है।

स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी में बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने पश्चिमी देशों के दबाव के बावजूद यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में रूस के साथ अपने संबंध बनाए रखने की भारत की नीति का समर्थन किया। कांग्रेस नेता से प्रश्न किया गया था कि क्या वह रूस को लेकर भारत के तटस्थ रुख का समर्थन करते हैं, इस पर उन्होंने कहा कि हमारे रूस के साथ संबंध हैं, हमारी रूस पर कुछ निर्भरताएं हैं इसलिए मेरा वही रुख है जो भारत सरकार का है।

राहुल गांधी ने कहा कि भारत को अपने हितों की ओर देखना ही होगा क्योंकि भारत एक बड़ा देश है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत देश इतना छोटा और किसी पर आश्रित नहीं है कि इसके केवल एक के साथ संबंध हों, किसी और के साथ नहीं। अपनी बात उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारे पास सदैव इस प्रकार के संबंध होंगे। कुछ लोगों के साथ हमारे बेहतर संबंध होंगे, कुछ के साथ संबंध बनेंगे। तो इस प्रकार का संतुलन है