दुनिया

रूसी रक्षामंत्री की वीरता और साहस ने सबको दंग कर दिया : वीडियो

रूसी रक्षा मंत्री ने यूक्रेन में फ्रंटलाइन का दौरा करके सभी को चौंका दिया।

रूस के रक्षा मंत्रालय ने देश के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू का यूक्रेन में युद्ध की अग्रिम पंक्ति का दौरा करने और रूसी सैनिकों के साथ मुलाकात का एक वीडियो जारी किया है।

रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू के यूक्रेन में फ़्रंटलाइन के दौरे का वीडियो जारी किया गया है जहां उन्होंने रूसी सेना को नव वर्ष की शुभकामना दी और उन्हें आश्वासन दिया कि स्थिति ठीक और नियंत्रण में है।

राश टुडे के मुताबिक इसके जवाब में रूसी सेना के जवान भी रक्षा मंत्री के साथ एकजुटता जाहिर करते हैं। रूसी मंत्रालय द्वारा यात्रा के जारी एक वीडियो में शोइगू रूसी सेना की पोज़ीशन और उनके मोर्चों का निरीक्षण करते नज़र आ रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतिन की उपस्थिति में अपने भाषण में रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा था कि यूक्रेन में सैन्य अभियानों के दौरान देश की सेना पश्चिम की संयुक्त सेना का सामना कर रही है