दुनिया

रूसी राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया गया तो परमाणु क़यामत आयगी : ​दमित्रि मेदवदेव

रूसी राष्ट्रपति के करीबी और इस देश के पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मिदवदेव ने कहा कि अगर व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तार करने की कोई भी कोशिश की जाती है तो दुनिया में परमाणु प्रलय आ सकता है।

इसी बीच रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय ने कहा है कि कोर्ट का वारंट एक पक्षपातपूर्ण फैसला है और यह हमारे लिए कोई महत्‍व नहीं रखता है।

रूसी अधिकारियों ने यूक्रेन युद्धापराध का पूरी तरह से खंडन किया है। साथ ही दावा किया कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन की ओर से किए युद्धापराधों को अनदेखा किया है। अंतरराष्‍ट्रीय आपराधिक अदालत ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में युद्धापराध के लिए जिम्‍मेदार ठहराया है।

इस बीच दमित्री मेदवदेव ने कहा कि अगर पुतिन को अरेस्‍ट करने का कोई भी प्रयास किया जाता है तो इसे रूस के खिलाफ युद्ध का ऐलान माना जाएगा। इस समय मेदवदेव रूस के शक्तिशाली सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख हैं।

मेदवदेव ने टेलिग्राम पर जारी एक वीडियो में कहा कि अगर पुतिन को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाता है तो मिसाइलों से मुंह मोड़ दिया जाएगा। एक बयान में मेदवदेव ने कहा था कि यूक्रेन को हर दिन विदेशी हथियारों की आपूर्ति परमाणु प्रलय की ओर ले जाएगी। इससे पहले पुतिन ने चीनी राष्‍ट्रपति की मास्‍को यात्रा के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिमी देशों को कड़ा संदेश दिया था