दुनिया

रूस के खिलाफ फ्रांस परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा : मैक्रां

फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुएल मैक्रां ने कहा है कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो फ्रांस रूस के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा।

फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रां ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में साफ कर दिया कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर परमाणु हमला करते हैं तो फ्रांस, रूस के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेगा। फ्रांस 2 के साथ इंटरव्यू में मैक्रां का यह बयान उस समय आया है, जब यूक्रेन युद्ध में पुतिन ने परमाणु हमले के विकल्प की बात कही है।

पुतिन ने 22 सितंबर को सुबह 9 बजे टेलीविजन पर रूसी लोगों से बातचीत के दौरान कहा था कि पश्चिम यूक्रेन में शांति नहीं चाहता है, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वाशिंगटन, लंदन और ब्रसेल्स ‘हमारे देश को लूटने के उद्देश्य से कीव को ‘हमारे क्षेत्र में सैन्य अभियानों को स्थानांतरित करने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा था कि जब हमारे देश की क्षेत्रीय अखंडता को खतरा होगा तो हम रूस और अपने लोगों की रक्षा के लिए उपलब्ध सभी साधनों का उपयोग करेंगे यह कोई झांसा नहीं है