दुनिया

रूस से सऊदी अरब और की नज़दीकी से अमरीका की चिंता बढ़ी, पुतिन ने सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से टेलीफ़ोन पर बातचीत की : रिपोर्ट

रूस के राष्ट्रपति और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने फ़ोन पर द्विपक्षीय सहयोग को मज़बूत करने पर चर्चा की।

रशा टूडे की वेबसाइट के अनुसार रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतिन ने शुक्रवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से टेलीफ़ोन पर बातचीत की।

रिपोर्ट के अनुसार, इस फोन कॉल में दोनों पक्षों ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को मज़बूत करने पर चर्चा की, जिसमें ओपेक प्लस की रूपरेखा, व्यापारों के आदान-प्रदान और संयुक्त निवेश में वृद्धि और ब्रिक्स ग्रुप के साथ सऊदी अरब के सहयोग जैसे मुद्दे शामिल हैं।

इसी तरह दोनों नेताओं ने ओपेक प्लस तेल उत्पादन की मात्रा में मास्को और रियाज़ के समन्वय पर दोनों पक्षों की संतुष्टि व्यक्त करने, मध्य पूर्व में चुनौतियों के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करने और इसके समाधान के लिए उठाए गए विषयों पर भी चर्चा की।

रूसी राष्ट्रपति ने सऊदी अरब की जनता और दुनिया के मुसलमानों को ईदु फित्र पर बधाई दी और निर्धारित क्षेत्रों में रियाज़ और मास्को के बीच संपर्क जारी रखने पर ज़ोर दिया।

ज्ञात रहे कि हालिया महीनों में रूस और सऊदी अरब ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर अपना सहयोग बढ़ाया है। ये सहयोग विशेष रूप से तेल के क्षेत्र में अमेरिकी अधिकारियों के असंतोष का कारण बने हैं।

यूक्रेन को अबतक दिये जा चुके हैं 165 अरब डाॅलर के हथियारःस्टोलटेनबर्ग

नेटो के महासचिव ने कहा है कि यूक्रेन को युद्ध आरंभ होने से लेकर अबतक 165 अरब डाॅलर की सैन्य सहायता की जा चुकी है।

स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार नेटो के महासचिव जेन्स स्टोलेटेन बर्ग गुरूवार को अप्रत्याशित यात्रा पर यूक्रेन पहुंचे।

अपनी इस यात्रा से उनका उद्देश्य, यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के साथ भेंटवार्ता करना था। नेटो के बयान में कहा गया है कि यूक्रेन के नेटो घटकों ने फरवरी 2022 से इस देश पर आरंभ किये गए रूस के आक्रमण के दौरान अबतक 150 अरब डाॅलर अर्थात 165 अरब डाॅलर की सहायता इस देश को की है।

इसी के साथ नेटो के महसचिव स्टोलटेनबर्ग ने बताया कि नेटो के देशों ने हज़ारों यूक्रेनी सैनिकों को प्रशिक्षण दिया है। इसके अतिरिक्त यूक्रेन के लिए युद्धक विमान, बख़्तरबंद गाड़ियां, टैंक और अन्य सैन्य उपकरण भेज गए हैं। उन्होंने कहा कि यहसब इसलिए किया जा रहा है ताकि यूक्रेन अपनी रक्षा स्वयं कर सके।

नैटो के महासचिव ने इस संगठन में यूक्रेन की सम्मिलित की बात फिर दोहराई। उनका कहना था कि समय बीतने के साथ यह काम संभव हो जाएगा। जेन्स स्टोलेटेन बर्ग ने ज़ेलेंस्की को विश्वास दिलाया कि हम लंबे समय तक यूक्रेन के साथ खड़े रहेंगे।

राजनीतिक टीकाकारों का कहना है कि पश्चिमी देश, एक वर्ष से अधिक समय से आरंभ यूक्रेन युद्ध को रोकने के स्थान पर उसकी सैन्य सहायता कर रहे हैं जिससे यह संकट रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।

धौंस देने के आरोप मे ब्रिटेन के मंत्री को देना पड़ा त्यागपत्र

ब्रिटेन के न्यायमंत्री ने अपने ऊपर लगने वाले दुरव्यवहार के आरोप के चलते त्यागपत्र दिया है।

ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री इस देश के प्रधानमंत्री ने निकट सहयोगी डोमिनिक राॅब ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

कर्मचारियों को डराने-धमकाने और दुर्व्यवहार के आरोपों के चलने डोमिनिक राॅब को त्यागपत्र देना पड़ा है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के हवाले कर दिया है। डामिनिक राॅब के अनुसार कार्यस्थल पर मेरे व्यवहार को लेकर जो जांच की गई उसके परिणाम का मैं सम्मान करता हूं।

इसी के साथ ब्रिटेन के इस मंत्री ने यह बात स्वीकार की है कि कार्य स्थल पर ज़ोर-ज़बरदस्ती वाले व्यवहार के ख़तरनाक परिणाम सामने आते हैं। डामिनिक राॅब पर यह आरोप है कि सरकारी कर्मचारियों को वे धौंस देते और उनके साथ अनुचित व्यवहार किया करते थे। कुछ का आरोप है कि वे कार्यस्थल पर कर्मचारियों का अपमान भी करते थे। इधर सन समाचारपत्र ने लिखा है कि डोमिनिक राॅब कर्मचारियों के साथ हिंसक व्यवहार के अतिरिक्त मानसिक समस्याओं का भी शिकार थे।

डोमिनिक राॅब के त्यागपत्र के साथ ही ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक के मंत्रीमण्डल के तीसरे मंत्री का यह त्यागपत्र है जिसको दुर्व्यवहार के कारण अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। डोमिनिक रब के बारे में यह भी मश्हूर है कि बहुत से कर्मचारी उनके कार्यालय के भीतर जाते हुए डरते थे।