उत्तर प्रदेश राज्य

रेप केस में फंसे हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और परमधाम शुक्रताल के चीफ़ चंद्रमोहन महाराज!

नोएडा की एक महिला के साथ 2019 में हुए दुष्कर्म के मामले में शनिवार को कोर्ट के आदेश पर परमधाम न्यास के संस्थापक पर मुकदमा दर्ज किया गया।

मेरठ में नेशनल हाईवे-58 पर वलीदपुर स्थित परमधाम न्यास के संस्थापक पूर्ण गुरु चंद्रमोहन पर नोएडा निवासी एक महिला ने 2019 में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस मामले में दंपती लगातार मुकदमा दर्ज कराने के लिए चक्कर काट रहे थे।


आरोप है कि मामले को दबाने के लिए महिला के पति को एक मामले में फंसाकर जेल भेज दिया गया। जेल से आने के बाद महिला के पति ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को महिला की तहरीर पर थाना दौराला पुलिस ने परमधाम न्यास के संस्थापक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति पर परमधाम की ओर से यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने उक्त व्यक्ति को जेल भेजा था। दबाव बनाने के लिए उक्त व्यक्ति कोर्ट के माध्यम से गुरु चंद्रमोहन को बदनाम करने के लिए मुकदमा दर्ज करा रहा है। – सतीश, मीडिया प्रभारी परमधाम न्यास

Wasim Akram Tyagi
@WasimAkramTyagi
रेप केस में फंसे चंद्रमोहन महाराज…
हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष और परमधाम शुक्रताल के चीफ चंद्रमोहन महाराज के खिलाफ मेरठ के दौराला थाने में रेप का मामला दर्ज। चंद्रमोहन इससे पहले पत्नी और शिष्य की हत्या के बाद सुर्खियों में आए थे। क्रांति गुरु चंद्रमोहन महाराज का पहनावा दूसरे संतों से जुदा है। वो भगवा के बजाय मॉडर्न कपड़े पहनते हैं, वे नशे के खिलाफ मुहिम को लेकर सुर्खियों में आए थे। चंद्रमोहन बाबा का भाजप से नजदीकी नाता रहा है। इस बाबा पर कुछ दिन पहले देहरादून में भी रेप का केस दर्ज हुआ था।