देश

विदेशमंत्री एस जयशंकर ने अमरीकी अरबपति जार्ज सोरोस को ज़िद्दी और ख़तरनाक बताया

भारत के विदेशमंत्री ने अमरीकी अरबपति जार्ज सोरोस को ज़िद्दी और ख़तरनाक बताया है।

अमरीका के अरबपति व्यापारी जार्ज सोरोस ने अभी हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री पर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि नरेन्द्र मोदी एक लोकतांत्रिक देश के नेता हैं किंतु वे स्वयं लोकतांत्रिक नहीं हैं। सोरोस के अनुसार नरेन्द्र मोदी, मुसलमानों के विरुद्ध हिंसा करके बहुत तेज़ी से बड़े नेता बन गए।

अमरीकी अरबपति सोरोस ने सीएए और कश्मीर से 370 हटाए जाने के मौ़के पर भी अपने विचार व्यक्त किये थे। इन दोनो अवसरों पर उन्होंने कहा था कि भारत, हिंदू राष्ट्र बनने की ओर बढ़ता जा रहा है। अपने एक संबोधन में जार्ज सोरोस ने कहा था कि विश्व के राष्ट्रवाद बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसका सबसे ख़तरनाक रूप भारत में देखने को मिला है जहां पर लोकतांत्रिक ढंग से चुने हुए नेता नरेन्द्र मोदी, एक हिंदु राष्ट्रवादी देश बना रहे हैं।

अमरीकी अरबपति सोरोस का यह भी कहना था कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी, लाखों मुसलमानों की नागरिकता छीन रहे हैं। लगभग 92 वर्षों के जार्ज सोरोस विश्व के सबसे धनी लोगों में से एक हैं। वे कई बार भारत के प्रधानमंत्री के बारे में अपने बयान दे चुके हैं।

इसी बीच भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर ने सोरोस को बहुत ज़िद्दी और ख़तरनाक बताते हुए कहा है कि सोरोस को एसा लगता है कि यदि उनकी पसंद का व्यक्ति चुनाव जीतता है तो वह चुनाव अच्छा है लेकिन अगर परिणाम दूसरा निकलता है तो वे उस देश के लोकतंत्र में कमियां ढूंढने लगते हैं। इससे पहले भारत की केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था कि जार्ज सोरोस भारतीय लोकतंत्र को नष्ट करने की मंशा रखते हैं।