दुनिया

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने कहा-अमेरिका की सभी नीतियां विफल रही हैं और यह देश पतन की ओर अग्रसर है!

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति का कहना है कि अमेरिका की सभी नीतियां विफल रही हैं और यह देश पतन की ओर अग्रसर है।

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने एक टेलीवीजन साक्षात्कार के दौरान कहा कि लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र में एक नई प्रगतिशील लहर शुरू हो गई है जिसने सभी अमेरिकी नीतियों और तथाकथित गठबंधनों को समाप्त कर दिया है।

उन्होंने कहा कि लैटिन अमेरिका में जिसे वाशिंगटन द्वारा हमेशा हीन दृष्टि से देखा जाता था, वामपंथी आंदोलन बल प्राप्त कर रहे हैं।

वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका अब ऐतिहासिक पतन के रास्ते पर है जहां से लौटना नामुमकिन है। उन्होंने अमेरिकी नीतियों को पतनशील क़रार दिया।

निकोलस मादुरो ने कहा कि ब्राज़ील में लूला डा सिल्वा और कोलंबिया में गुस्तावो पिएत्रो के जीतने के बाद काराकास ने इन दोनों देशों के साथ अपने संबंध बढ़ाए हैं।

अमेरिकी शक्ति के पतन का मुद्दा जिस पर वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति द्वारा जोर दिया गया है, राजनीतिक साहित्य और अंतर्राष्ट्रीय हलक़ों में लंबे समय से चर्चा में रहा है। रूस, ईरान और वेनेजुएला जैसे अमेरिका के विरोधी और प्रतिस्पर्धी देश में ही नहीं बल्कि पश्चिमी शैक्षणिक और राजनीतिक हलक़ों में भी इस मुद्दे पर कई चर्चाएं हुई हैं।

आलोचकों के अनुसार दुनिया में अमेरिका का प्रभाव घट रहा है। यह गिरावट न केवल अमेरिका की हार्ड पावर और हाफ़-हार्ड पावर के क्षेत्र में देखी गई है बल्कि कई विश्लेषकों के अनुसार, संयुक्त राज्य अमेरिका की सॉफ्ट पावर भी पतन का शिकार है।

दुनिया के कई देश अमेरिका से नफ़रत करते हैं। अमेरिका के प्रति दुनिया के लोगों का नज़रिया हालिया दशकों में काफी बदल गया है और वाशिंग्टन के प्रति लोगों का दृष्टिकोण नकारात्मक हो गया है। अमेरिका जो दशकों पहले दुनिया के स्वीकृत देशों में से एक था, अब दुनिया के घृणित देशों में से एक समझा जाता है।

इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाहिल उज़मा सैयद अली खमेनेई कहते हैं कि अमेरिका का पतन हो रहा है। यह स्थिति का जिसका अमरीका शिकार है, एक दीर्घकालिक कारण है, पूरे इतिहास में, उन्होंने ऐसी स्थिति पैदा की जिसका परिणाम यही है और इसका इतनी आसानी से उपचार भी नहीं किया जा सकता। यह ईश्वरीय परंपरा है, वे निंदनीय है कि पतन का शिकार हों, वे निंदनीय हैं कि गर्त में जाएं, दुनिया के नक़्शे से ग़ायब हो जाएं।