शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) दो नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार को एक मस्जिद में कथित रूप से पवित्र कुरान के जले हिस्से मिलने के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।.
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथिकी दर्ज की गई और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरों को खंगाला जा रहा है।.
उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर में आज दोपहर शरारती तत्वों ने मस्जिद में घुसकर धार्मिक पुस्तक जलाई। शाम के वक्त लोगों का हंगामा, होर्डिंग्स जलाए। फिलहाल मामला कंट्रोल हुआ। अज्ञात के खिलाफ FIR हुई। आरोपियों की तलाश जारी।#Shahjahanpur #Up pic.twitter.com/ltQrUpnnAn
— Sachin Gupta (@sachingupta787) November 2, 2022
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बुधवार को एक मस्जिद में कथित रूप से पवित्र कुरान के जले हिस्से मिलने के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथिकी दर्ज की गई और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरों को खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया, ‘‘पुलिस को सूचना मिली कि धार्मिक पुस्तक के कुछ पन्ने जले हुए मिले हैं। हमने तत्काल मामले को संज्ञान में लिया और संवेदनशील तरीके से मामले से निपट रहे हैं।” उन्होंने बताया कि दोषियों को पकड़ने और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों के संपर्क में पुलिस है ताकि कानून व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि लोगों से संयम बरतने की अपील की गई है क्योंकि पुलिस अपना काम कर रही है।
धार्मिक स्थल में धार्मिक पुस्तक जलाई गई
मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी गुस्सा
भारी पुलिस बल तैनात किया गया
होर्डिंग में आग लगाने की कोशिश की गई @shahjahanpurpol pic.twitter.com/wWGK6ONdLU— India News UP/UK (@IndiaNewsUP_UK) November 2, 2022