नई दिल्ली: सऊदी अरब सरकार ने उमराह के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए नया फैसला सुनाया है जिसमें अब दुनियाभर से उमराह के लिये जाने वाले मुसलमान किसी भी शहर में जाने की इजाज़त रहेगी,तथा इसके अलावा दोबारा उमराह के लॉए जाने वालों को भी खास राहत दी है।
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, उमरा मामलों के लिए हज मंत्रालय के अवर सचिव अब्दुलाजीज वजान ने इस संबंध में जानकारी दी है,उन्होंने कहा है कि 30 दिनों के इस वीजा पर उमरा करने वालों को 15 दिन मक्का और मदीना के दोनों बड़ी मस्जिदों में गुजारने होंगे, जिसके बाद ही वो शहर के बाकी स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि पिछले हफ्ते 1,000 से अधिक हाजी सऊदी अरब पहुंचे थे जबकि चार दिनों के लिए 25,000 से अधिक हाजियों को उमरा वीजा जारी किया गया था।
इसके साथ ही सऊदी ने दोबारा उमरा करने वालों के लिए भी खास ऐलान किया है। इस ऐलान के मुताबिक दोबारा यात्रा करने वालों से वीजा के नाम पर दो हजार रियाल यानि करीब 40 हजार रुपये अतिरिक्त लेने का नियम वापस ले ले लिया गया है। इस नये फरमान के तहत पहली बार यात्रा करने के बाद तीन वर्ष के भीतर ही दोबारा उमरा यात्रा पर जाते हैं, तो उनको दो हजार रियाल नहीं देना होगा।
इस बारे में सऊदी ने सोमवार की दोपहर को जानकारी दी। भारत सहित सभी दूतावासों को इन नए नियमों से अवगत कराया गया है। गौरतलब है कि भारत से प्रतिवर्ष चार लाख से अधिक मुसलमान उमरा करने मक्का व मदीना जाते हैं।इनमें से करीब 40 प्रतिशत से अधिक यात्री एक बार से अधिक बार उमरा करने वाले होते हैं।
मुसलमानों में हज के बाद सबसे पवित्र यात्रा उमरा मानी जाती है। ये यात्रा हज के बाद अन्य तीर्थस्थलों की होती है। हज और उमरा जाने वाले यात्रियों को ‘अल्लाह का मेहमान’ माना जाता है।