देश

सपना गिल ने उनकी ”लज्जा” भंग करने के आरोप में पृथ्वी शॉ के ख़िलाफ़ मुंबई में आपराधिक मुक़दमा दर्ज करवाया!

मुंबई, पांच अप्रैल (भाषा) सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ सपना गिल ने बुधवार को मुंबई की एक अदालत में एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई और दो महीने पहले अंधेरी के एक क्लब में कथित तौर पर मारपीट करने और उनकी लज्जा भंग करने के आरोप में भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने की मांग की।.

गिल के वकील अली कासिफ खान ने बताया, शॉ और उसके दोस्त आशीष के खिलाफ अंधेरी मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354, धारा 324 और धारा 509 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में खेल रहे बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ उनका बल्ला नहीं चल रहा है दूसरी तरफ उनके खिलाफ मुंबई में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है।

सपना और पृथ्वी के दोस्तों के बीच हुई थी मारपीट
कुछ दिन पहले मुंबई के होटल के बाहर सेल्फी खींचने को लेकर पृथ्वी शॉ और सपना गिल के दोस्त आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद दोनों के बीच भिड़ंत हो गई थी। ऐसे में अब सपना गिल ने पृथ्वी के खिलाफ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप के साथ बल्ले से हमला करने का आरोप लगाया है। सपना ने आरोप लगाया है कि पृथ्वी शॉ और उनके दोस्तों ने उनके ऊपर हमला किया था और छेड़छाड़ की थी।

अंधेरी में दर्ज हुआ है मामला
सपना गिल ने पृथ्वी के खिलाफ मामला अंधेरी मजिस्ट्रेट के पास दर्ज कराया है। शॉ पर तीन धाराएं लगाई गई हैं। शॉ के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 509 और 324 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पृथ्वी के दोस्त सुरेंद्र यादव के खिलाफ भी केस दर्ज कराया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने सपना गिल को बल्ले से पीटा था। इस मामले के बाद सपना गिल ने मुंबई के एक सरकारी अस्पताल से मेडिकल कराकर कोर्ट के सामने बतौर सबूत दस्तावेज पेश किए हैं। मामले की सुनवाई 17 अप्रैल को होगी।