दुनिया

समूचा रूस डोनबास और दूसरे नये क्षेत्रों का समर्थन करता है : पुतिन

रूसी राष्ट्रपति ने कहा है कि समूचा रूस डोनबास और नये क्षेत्रों का समर्थन करता है।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेनी क्षेत्रों के रूस में विलय की वर्षगांठ पर कहा कि समूचा रूस नये क्षेत्रों की मदद और उनका समर्थन करता है। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि आज हम एक दूसरे से सहयोग करके भविष्य का निर्माण कर रहे है।

उन्होंने एक भाषण में रूसी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एक साल पहले 30 सितंबर को एक महत्वपूर्ण एतिहासिक घटना घटी थी जिसमें रूस से विलय के लिए चार नये क्षेत्रों पर हस्ताक्षर हुए। इसी प्रकार रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि डोनबास और खरसून सहित दूसरे क्षेत्रों के लाखों लोगों ने अपने पूर्वजों की ज़मीन में रहने का चयन किया।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानूनों को दृष्टि में रखते हुए लोगों ने पूरी होशियारी व समझदारी के साथ यह फैसला किया है।

ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष दोनबास और दूसरे क्षेत्रों में जो जनमत संग्रह हुए थे पश्चिमी देशों ने इस महीने के आरंभिक दिनों में उसकी भर्त्सना की थी।