देश

सरकार ने गन्ने का भाव नही बढाया तो 10 जनवरी को क़िसान करनाल महापंचायत मे लेगे बडा फ़ैसला : कर्म सिंह मथाना

Ravi Press
==============
ढांड
सरकार ने गन्ने का भाव नही बढाया तो 10 जनवरी को किसान करनाल महापंचायत मे लेगे बडा फैसला:कर्म सिंह मथाना
निंसिग गोलीकांड में शहीद किसान मामचंद व लखपत को शहीदी दिवस पर नमन किया शहीद किसानों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर किसानों ने श्रद्धांजलि दी

7 जनवरी
( रवि प्रेस )
निसिंग गोलीकांड में शहीद हुए किसान मामचंद व लखपत के शहीदी दिवस पर आज हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गांव पबनावा व गांव
चुहड़माजरा में भारतीय किसान यूनियन चढूनी द्वारा शहीदी दिवस मनाया गया और सरकार के खिलाफ किसानों ने नारेबाजी कर रोष जताया और किसान एकता जिन्दाबाद के नारों से समूचा आसमान गूंज उठा। श्रद्धांजलि सभा में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश कार्यकारि अध्यक्ष कर्म सिंह मथाना,युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना,जिला अध्यक्ष महावीर चहल नरड,प्रदेश उपाध्यक्ष होशियार गिल प्यौदा,जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और किसानों के साथ शहीद किसान मामचदं व लखपत की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया और किसानों ने शहीद किसानों के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।


किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता कर्म सिंह मथाना ने कहा कि शहीद किसान मामचदं व लखपत की कुर्बानी को भुलाया नहीं जा सकता है।आने वाली पीढिय़ों को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए कि किसान हित में किसानों ने अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया।युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना व प्रदेश उपाध्यक्ष होशियार गिल प्यौदा ने कहा कि 10 जनवरी को करनाल अनाज मंडी मे गन्ना के भाव को बढ़ाने की मांग को लेकर लेकर किसान महापंचायत करेगे।अगर सरकार ने गन्ने का भाव नही बढाया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड देगे।सरकार की गलत नीतियों के कारण पूरे प्रदेश के किसान 2 डिग्री तापमान में शुगर मिलों पर धरने देने के लिए मजबूर हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही उन्होंने कहा कि अब किसानों को अपने हकों व अधिकारों के लिए लगातार सरकार के खिलाफ सडक़ों पर उतरकर आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। सरकार किसानों को कमजोर समझने की भुल कर रही थी, जबकि इतिहास गवाह जिस भी सरकार ने किसानों से टकराव किया है वह दोबारा सत्ता में नहीं आई है और यही हाल भाजपा सरकार का होगा। किसानों के हितों में कई प्रकार की घोषणाएं कर उनको लागू करने का सपना दिखाकर किसानों की वोटों के दम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार आज किसानों की कट्टर दुश्मन बन चुकी है।

किसानों की फसलों को सरकार की मिलीभगत से मिट्टी के भाव पर लूटा जा रहा है। कर्ज वसूली के नाम पर किसानों को प्रताडि़त किया जा रहा है। जिससे भाकियू किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगी। जिला अध्यक्ष महावीर चहल नरड ने कहा कि यूरिया खाद की कालाबाजारी व कमी यह सब सरकार के इशारे पर किसानों को तंग करने के लिए किया जा रहा है। अगर किसान को यूरिया खाद नही मिल रहा है तो संबधित अधिकारियों का घेराव करे किसान।भाकियू किसानों के साथ है।

इस श्रद्धांजलि समारोह में युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना,जिला अध्यक्ष महावीर चहल नरड,प्रदेश उपाध्यक्ष होशियार गिल प्यौदा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गुरनाम सिंह फरल, नरेन्द्र मागो माजरी, कृष्ण कलाल माजरा, बलकार सिंह, चमेल सिंह पबनावा, पिरथी कौल, राजेंद्र पबनावा, तेजा गिल, तकदीर सिंह रसूलपूर, विक्रम दुसैन, सुरेश शर्मा बदराणा, जय सिंह पबनावा, नरेंद्र फरल, किताब सिंह रेहडा, गुरुमुख फरल, भीम खनौदा, रणधीर बरसाना नरेंद्र चदलाना, धर्म कौल, दलीप कौल राम पाल मुदडी, हरजिनदर हाबडी सहित सैंकड़ों किसानों ने माल्यार्पण किया।

किसान हित के लिए हर लड़ाई व जान देने को तैयार:विक्रम कसाना
भाकियू युवा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम कसाना ने कहा कि किसान अपने हक व अधिकार के लिए किसी भी लड़ाई,जेल जाने या अपने प्राणों की आहुति देने से परहेज नहीं करेंगे। किसान दिन रात खेतों में काम करके फसलों की पैदावार करता है

और उसके बाद सरकार किसानों की फसलों का उचित दाम देने की बजाए सांठगांठ करके मिट्टी के भाव पर लूट रही है। खेती किसानों के लिए घाटे का सौदा बनकर रह गई है और किसानों का खेती से निरंतर मोहभंग हो रहा है।कसाना ने किसानों से आह्वान किया कि 10 जनवरी को करनाल अनाज मंडी मे गन्ने के भाव बढाने की मांग को लेकर किसान महापंचायत करके कोई बडा फैसले लेगे। किसान अपनी मांगों व हकों को लेकर तैयार रहे और सरकार से सभी मांगे पूरी करवाकर ही दम लेंगे।