उत्तर प्रदेश राज्य

सहारनपुर : विवाहिता युवती के साथ दुष्कर्म, पिता और उसका आरोपी दोस्त गिरफ़्तार!

सहारनपुर (उप्र) 20 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता युवती के साथ कथित तौर पर उसके पिता के दोस्त द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।.

पुलिस के अनुसार पीड़िता के साथ उसके पिता के दोस्त ने पिता और सौतेली मां की शह पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसके पिता और आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सौतेली मां अब भी फरार है।.