देश

सिक्किम के नाथुला में भारी तबाही, 6 पर्यटकों की मौत 150 के फंसे होने की खबर

भारत के सिक्किम में हिमस्खलन से जबरदस्त तबाही की खबर है। नाथूला बॉर्डर के पास नाथू ला पहाड़ी दर्रे में आज भारी हिमस्खलन से 6 पर्यटकों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में चार पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल है।

हिस्खलन के बाद कई पर्यटकों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है जिसके बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है। सिक्किम पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोग भी बर्फ में दबे लोगों के सर्च ऑपरेशन में मदद कर रहे हैं। ज्ञात रहे कि नाथुला दर्रा चीन से लगी सीमा पर स्थित है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के कारण पर्यटकों का एक बड़ा आकर्षण केंद्र है।

यह घटना दोपहर करीब 12:20 बजे गंगटोक को नाथुला दर्रे से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू मार्ग पर हुई। जहां हादसा हुआ, वहां जाने के लिए एक पास जारी होता है। यह पास 13वें मील के लिए जारी किए जाते हैं, लेकिन टूरिस्ट बिना परमिशन के 15वें मील की ओर चले गए। यह घटना 15वें मील में ही हुई है।

पुलिस के अनुसार, 150 से ज्यादा पर्यटक अभी भी 15 मील से आगे फंसे हुए हैं। इस बीच, बर्फ में फंसे 30 पर्यटकों को बचा लिया गया है और उन्हें गंगटोक के एसटीएनएम अस्पताल और सेंट्रल रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Arvind Chauhan
@Arv_Ind_Chauhan
Six dead & many injured after #avalanche hit at 15 mile along the Jawaharlal Nehru (JN) road that connects #Gangtok with #Nathula Pass in #Sikkim.

Press Trust of India
@PTI_News

VIDEO | Six tourists dead, several others feared trapped as massive avalanche hits #Nathula in Sikkim.

Sanjeev Rathi
@RathiSanjeev

On 04 Apr at about 11.30 AM, a massive avalanche hit #Gangtok-#Nathula road near MS 13 and 17. Approx 5-6 vehicles along with 20-30 tourists on way to Natu La are feared to have been stuck under the snow. Total 27 people have been rescued which includes 7 fatalities .