विशेष

सूडान में भीषण लड़ाई में अबतक एक भारतीय सहित कम से कम 185 लोगों की मौत, भारतीयों के परिजनों की सरकार से अपील!!video!!

दुबई, 19 अप्रैल (भाषा) सूडान में सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच भीषण लड़ाई के कारण वहां फंसे कई भारतीयों के चिंतित परिजन अपने रिश्तेदारों के बारे में किसी जानकारी की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके साथ ही चिंतित परिजनों ने सरकार से अपील की है कि संकटग्रस्त अफ्रीकी देश में फंसे लोगों को निकालने की व्यवस्था की जाए।.

सूडान में लड़ाई शनिवार को शुरू हुई और अब तक एक भारतीय सहित कम से कम 185 लोगों की मौत होने की खबर है, वहीं 1,800 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।.

सूडान में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न देशों के साथ समन्वय कर रहा भारत

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (भाषा) भारत हिंसा प्रभावित सूडान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, सऊदी अरब सहित विभिन्न देशों के साथ करीबी समन्वय कर रहा है। सरकारी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।.

उन्होंने कहा कि उस देश में जमीनी हालात गंभीर हैं और इस समय लोगों की आवाजाही जोखिम भरी होगी।.

अपने 60 नागरिकों को निकालने के लिए सूडान सैनिक भेज रहा है जापान

जापान की सरकार ने कहा है कि सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए वह सैनिक भेजने जा रही है।

जापान के मंत्रीमण्डल के मुख्य सचिव हीरोकाज़ो मातसूनो ने एक स्वाददाता सम्मेलन में कहा है कि सूडान में स्वच्छ पानी और खाने की कमी के कारण उनके नागरिकों की हालत अच्छी नहीं है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सूडान में मौजूद जापानी नागरिकों के घायल होने के बारे में अभी तक कोई सूचना नहीं है।

सूडान में जापान के 60 नागरिक हैं जिनमें अधिकांश कूटनयिक हैं। मातसूनो ने जापान के रक्षामंत्री से अनुरोध किया है कि जापानी नागरिकों को सूडान से निकालने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए।

याद रहे कि सूडान मे शनिवार से इस देश की सेना और वहां के अर्धसैनिक गुटों के बीच गंभीर झड़पों का सिलसिला जारी है। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार सूडान में जारी संघर्ष मे अबतक 270 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। सूडान के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस देश में जारी संघर्ष के दौरान 2600 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ने सूडान की वर्तमान स्थति को चिंताजनक बताया है। इस संघर्ष के चलते इस समय सूडान में बिजली, पानी और ईंधन की कमी पैदा हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार हालांकि मंगलवार को संघर्ष विराम की बात सामने आई थी किंतु बुधवार को राजधानी ख़रतूम में संघर्ष फिर से आरंभ होने और गोलीबारी की आवाज़ें सुनाई दीं।