देश

सोनिया गांधी से ED की पूंछतांछ को लेकर कांग्रेस पार्टी का कश्मीर से केरल तक विरोध प्रदर्शन, पूरी कांग्रेस उतरी सड़कों पर : रिपोर्ट एंड वीडियो

ANI_HindiNews
@AHindinews
============
सोनिया गांधी वह महिला है जिनकी सास और पति देश के लिए शहीद हो गए। सरकार को इतनी शर्म नहीं आती है कि आप किसके साथ किस तरह का व्यवहार कर रहे हैं। ED वाले उनके घर जाकर बयान ले सकते थे, कई बार ऐसा किया गया है कि ED घर जाकर बयान लेती है: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली


ANI_HindiNews
@AHindinews
उनकी (कांग्रेस नेता सोनिया गांधी) उम्र 70 वर्ष से अधिक है ED से उन्हें घर आकर पूछताछ करनी चाहिए थी। इस वक्त में ED का जो दूर्उपयोग हो रहा है ये जगजाहिर है, ये कोई नई बात नहीं है: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत

ANI_HindiNews
@AHindinews

65 साल से ऊपर के जितने भी वरिष्ठ नागरिक होते हैं उनके घर पर जाकर पूछताछ करते हैं, लेकिन यहां पर तो सब चीज़ें वे तोड़ रहे हैं। वे दिखाना चाहते हैं कि वे कितने पावरफुल हैंः कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से ED की पूछताछ पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली

ANI_HindiNews
@AHindinews
हम हर मुद्दा उठाएंगे। अब तो हम मंहगाई का मुद्दा उठाए तो उसके लिए भी वे चर्चा के लिए तैयार नहीं हैं। ED-CBI का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है उसके लिए भी वे तैयार नहीं हैं: कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, दिल्ली

ANI_HindiNews
@AHindinews

सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग स्वीकार्य नहीं है। सरकार दुरुपयोग कर रही है तो हम उसका शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे हैं। ये हमारा अधिकार है लेकिन सरकार को ये भी बर्दाशत नहीं है कि विपक्ष आवाज उठाए। ये सोनिया जी और पार्टी की आवाज को दबा नहीं सकते: कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा

ANI_HindiNews
@AHindinews
सभी सवालों का जवाब देने के लिए हम तैयार हैं। लोकतंत्र में एजेंसी का दुरुपयोग हो रहा है। उसके जवाब में हम अहिंसक तरीके से विरोध कर रहे हैं ये हमारा अधिकार है। हमारे अधिकार को छीना जा रहा है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने का काम हो रहा है: कांग्रेस नेता सचिन पायलट, दिल्ली

ANI_HindiNews
@AHindinews
जम्मू-कश्मीरः नेशनल हेराल्ड केस में ईडी के समन के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया।

ANI_HindiNews
@AHindinews

बिहार: राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं, NSUI ने सोनिया गांधी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। सोनिया गांधी को नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने तलब किया है।

ANI_HindiNews
@AHindinews

उत्तराखंड: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को ED द्वारा समन किये जाने पर देहरादून में सोनिया गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

ANI_HindiNews
@AHindinews
Replying to
@AHindinews
मेरी इच्छा है कि मैं ED के डायरेक्टर साहब से मिलूं और देशवासियों में उनके लिए क्या माहौल है, उनके प्रति क्या धारना बन रही इस बारे में बताऊं: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत

ANI_HindiNews
@AHindinews

पिठ्ठू ED, डरपोक CBI और IT ही अब मोदी सरकार का चाल, चेहरा और चरित्र बन गए हैं। प्रतिशोध की राजनीति में धधकते हुए प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार ना कांग्रेस को ना प्रजातंत्र को डरा पाई है ना डरा पाएगी: कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला, दिल्ली

ANI_HindiNews
@AHindinews

ये अन्याय चल रहा है और अन्याय की राजनीति नहीं होनी चाहिए: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी से ED की पूछताछ पर शशि थरूर, कांग्रेस नेता

ANI_HindiNews
@AHindinews

आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता इससे रुष्ट है। BJP मोदी जी को कितना बचाते हैं जब वे मोदी जी के लिए ये कर सकते हैं तो हम सोनिया गांधी के लिए नहीं कर सकते हैं। मोदी जी अभी 8-10 साल से देश में दिखे हैं, सोनिया गांधी का परिवार कबसे इस देश की सेवा करते आ रहा है: सलमान खुर्शीद, कांग्रेस

ANI_HindiNews

सोनिया गांधी जी को जेसे बुलाया गया वो बेहतर हो सकता था। हम जानते हैं और मानते हैं कि कानून सबके लिए बराबर है। इनके शासन में कानून सबके लिए समान नहीं है। जो BJP में है उसके लिए कानून बदल जाता है। इन्होनें देश में 2 कानून बनाया है विपक्ष के लिए अलग और पक्ष के लिए अलग: अशोक गहलोत