सेहत

स्त्रियां अगर बिना अंडरवियर के सोती हैं तो उन्हें इसका ज़बरदस्त फ़ायदा होता है, ज़रूर जानें!

सेक्स करने के बाद क्या सोचते हैं पुरुष? महिलाएं जरूर जानें

पुरुष सेक्स के मामले में स्त्रियों से ज्यादा बिंदास होते हैं। सेक्स से पहले और इसके बाद पुरुषों के बर्ताव में भी कई बदलाव देखे जा सकते हैं। सेक्स के बाद पुरुष क्या सोचते हैं? आज हम आपको वही बताने जा रहे हैं।

पुरुष जो होते हैं वह सेक्स के मामले में स्त्रियों से ज्यादा बिंदास होते हैं। हालांकि महिलाएं सेक्स जैसे मामलों पर ज्यादा चर्चा नहीं करतीं। भारत में ऐसा अमूमन देखा जाता है। सेक्स से पहले और इसके बाद पुरुषों के बर्ताव में भी कई बदलाव देखे जा सकते हैं। सेक्स के बाद पुरुष क्या सोचते हैं? आज हम आपको वही बताने जा रहे हैं। यह सच है कि सेक्स करने के बाद पुरुष ज्यादा रिलैक्स फील करते हैं। उनके बर्ताव में भी एक बड़ा अंतर देखा जाता है।

बहुत-सी स्त्रियों को कई बार कुछ पुरुषों के बर्ताव को लेकर अच्छा महसूस नहीं होता। लेकिन कई पुरुष ऐसे भी होते हैं जो अपने पार्टनर को बुरा महसूस नहीं कराते। शारीरिक संबंध बनाते हुए महिलाओं से ज्यादा पुरुष थक जाते हैं। एक बड़ा कारण यह होता है कि पुरुष सेक्स करने के बाद आराम की नींद लेना पसंद करते हैं। हालांकि ऐसा करना स्त्रियों को पसंद नहीं आता है। लेकिन कई मामलों में यह म्यूच्यूअल बॉन्डिंग (Mutual Bonding) पर भी निर्भर करता है। जिसमें पार्टनर को इस बात से नाराजगी नहीं होती कि उनका पति सेक्स के बाद तुरंत सो जाता है। लेकिन अधिकांश मामलों में महिलाओं को ये पसंद नहीं होता और वह चाहती हैं कि उनका पार्टनर सेक्स करने के बाद उनसे प्यारभरी बातें करे।

सेक्स करने से बाद सोना चाहते हैं पुरुष

जैसा कि हमने आपको बताया कि जब पुरुष शारीरिक संबंध बनाते हैं तो उसके बाद वह सोना चाहते हैं। हालांकि जो महिलाएं होती हैं वह यह चाहती हैं कि उनका पार्टनर आफ्टर प्ले करें। लेकिन एक अध्ययन के अनुसार, पुरुष शारीरिक संबंध बनाते हुए ज्यादा थकते हैं। सेक्स करने के बाद पुरुषों के शरीर में से जब स्पर्म निकलता है तो उसके साथ-साथ शरीर के कई केमिकल्स भी बाहर आते हैं जो कि पुरुषों को ज्यादा थका देते हैं और फिर पुरुष सोना ही पसंद करते हैं।

इसी के साथ पुरुष जब सेक्स करते हैं और स्पर्म रिलीज होता है तो शरीर में प्रोलैक्टिन हार्मोन भी रिलीज होता है जिससे नींद आती है। सेक्स करने के बाद पुरुषों के शरीर में से लव हार्मोन यानी ऑक्सिटोसिन भी रिलीज होता है, जिसके बाद पुरुषों को खुद ही नींद आने लगती है।

परेशान हो जाते हैं पुरुष

एक अध्ययन के अनुसार, शारीरिक संबंध बनाने के बाद पुरुष बहुत परेशान हो जाते हैं। हालांकि, यह हर किसी पुरुष के साथ नहीं होता। लेकिन अध्ययन के अनुसार 41% पुरुष शारीरिक संबंध बनाने के बाद दुखी हो जाते हैं। जो कि एक सामान्य चीज़ है। अधिकतम मामलों में ऐसा महिलाओं के साथ होता है लेकिन ऐसा पुरुषों के साथ भी होता है। हालांकि, शारीरिक संबंध बनाने से पहले ज्यादातर पुरुष एक्साइटिड होते हैं लेकिन जब सेक्स खत्म होता है तो इसके बाद उन्हें अच्छा तो नहीं लेकिन बुरा लगने लगता है।

शारीरिक संबंध बनाने के बाद कई पुरुष ऐसे भी हैं जिन्हें घबराहट होने लगती है। इसे डॉक्टर पोस्ट कोइटल डिस्फोरिया कहते हैं। यह हर पुरुष के साथ नहीं होता लेकिन कुछ पुरुष ऐसे होते हैं जिन्हें शारीरिक संबंध बनाने के बाद घबराहट होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आपको यौन स्वास्थ्य विशेषज्ञ से जरूर मिलना चाहिए क्योंकि इसका इलाज अपने आप ही नहीं हो जाता। इसको ठीक करने के लिए आपको डॉक्टर की ज़रूरत पड़ सकती है।


‘तेरह की उम्र में लगा, अंदर कुछ लड़की जैसा है’

इंदु पांडेय
बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए

तन्नू जब तेरह साल की थीं तब उन्हें एहसास हुआ कि उनका शरीर तो लड़के का है, लेकिन उसके अंदर कुछ-कुछ लड़की जैसा होता है.

अपने परिवार को ये सब बताना उनके लिए बहुत ही मुश्किल रहा. सोलह साल की उम्र तक उनको विश्वास हो गया था कि वो एक ग़लत शरीर में कैद होकर रह गई हैं.

असल में वो लड़की की तरह ही हैं. बस वहां से खुद को बदलने की तन्नू की शुरुआत हो गई.

दूसरी तरफ निताशा को सिर्फ़ तीन साल की उम्र में पता चल गया कि अंदर से वो एक लड़की हैं.

शरीर लड़के का और आत्मा लड़की की, लेकिन इसके साथ ही शुरू हुआ एक नया चैलेंज जो तन्नू और निताशा दोनों ने महसूस किया.


मिस ट्रांस क्वीन इंडिया कॉन्टेस्ट
बिना मां-बाप से पूछे लड़की बनने के बाद घर वालों को मनाने मे काफ़ी परेशानी हुई. आज भी दोनों के परिवार वालों ने इनको पूरी तरह से अपनाया नहीं है.

निताशा के पिताजी को समझने में काफी समय लगा कि जो लोग इनको हंसी का पात्र समझते हैं, उनके लिए ये मॉडल तैयार है.

अगस्त महीने में भारत में मिस ट्रांस क्वीन इंडिया कॉन्टेस्ट है और इसकी तैयारियां चल रही हैं. तन्नू सिंह इस इवेंट की पोस्टर मॉडल हैं.

अगर कोई प्यार का इज़हार करे तब क्या होता है? इस सवाल पर तन्नू कहती हैं कि ज़िंदगी भर कोई प्यार दे, ऐसा नहीं हुआ है.

हमसफ़र की तलाश

निताशा का कहना है कि प्यार से ही हम एक-दूसरे के क़रीब आ सकते हैं.

तन्नू और निताशा दोनों को हमसफ़र की तलाश है

मॉडलिंग के बाद तन्नू ऐक्ट्रेस बनना चाहती हैं और निताशा भी बॉलीवुड का रुख करना चाहती हैं.

वे चाहती हैं कि एलजीबीटी समुदाय को उनके अधिकार मिलें.

वे कहती हैं, “जिनको लगता है कि वो एक ग़लत शरीर में हैं, उनको भी अपनी ज़िंदगी जीने का पूरा हक़ है. वे अपनी बात परिवार को बताएं और इस ज़िंदगी को और ख़ूबसूरत बनाएं.”

अंडरवियर उतारकर सोने की आदत डालें, फिर देखें जबरदस्त फायदे

बहुत-से लोग बिना अंडरवियर के सोना पसंद नहीं करते । लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे शरीर के हर एक अंग को कुछ समय के लिए खुला रखना चाहिए। अंडरवियर पहनकर सोने से हमारे शरीर के कई अंग खुलकर सांस नहीं ले पाते, जिसकी हमारे शरीर को बहुत ज़रूरत होती है। हालांकि, बहुत से डॉक्टरों का मानना है कि अंडरवियर पहनना या न पहनना सिर्फ लोगों पर ही निर्भर करता है। अगर लोग बिना अंडरवियर के सोना पसंद करते हैं तो यह उनके लिए अच्छा है और जो लोग अंडरवियर पहन कर सोना पसंद करते हैं, उसमें भी कोई बुराई नहीं है। कुछ डॉक्टरों का मानना है कि जिसको जैसे आराम मिले, उसे वैसे ही सोना चाहिए। लेकिन डॉक्टर यह भी मानते हैं कि बिना अंडरवियर के सोना अच्छा होता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि बिना अंडरवियर के सोने पर आपको क्या क्या लाभ हो सकता है…

स्त्रियां अगर बिना अंडरवियर के सोती हैं तो उन्हें इसका फायदा जरूर मिलता है। डॉक्टरों का मानना है कि अगर स्त्रियां बिना अंडरवियर के सोएं तो उनके नाजुक अंगों को सांस लेने का मौका मिलता है। इसका कारण यह है कि स्त्रियां हर समय अंडर गारमेंट्स में रहती हैं। अगर वह रात को नाइटी या कोई और वस्त्र पहन कर सोती हैं तो उसमें कुछ बुरा नहीं है, लेकिन बिना अंडरवियर के सोना ज्यादा अच्छा होता है। कई डॉक्टरों का मानना है कि बिना अंडरवियर के सोने से स्त्रियों की वजाइना को बहुत फायदा मिलता है।

महिलाएं जब हर समय अंडरवियर पहने रहती हैं तो उनके अंडरवियर में कई तरह के बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं, यह उनकी वजाइना के लिए अच्छा नहीं माना जाता। अगर महिलाएं बिना अंडरवियर के सोती हैं तो उनकी वजाइना का ph लेवल सही रहता है। इससे इंफेक्शन का खतरा भी बहुत कम हो जाता है।

कुछ अध्ययन बताते हैं कि अगर आप बिना कपड़ों के सोते हैं तो इससे आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहेगा। अक्सर लोग एयरकंडीशनर चलाकर कोई कंबल या चादर ओढ़ लेते हैं। लेकिन यह शरीर के लिए अच्छा नहीं माना जाता। अगर आप बिना एयरकंडीशनर चलाए, बिना कपड़ों के सोते हैं तो इससे आपके शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है

कुछ अध्ययन में यह पता चल पाया है कि पुरुष टाइट अंडरवियर पहनकर गलती करते हैं। हमेशा टाइट अंडरवियर पहनना हमारे अंगों के लिए खराब होता है। हमारे उन नाज़ुक अंगों को सांस नहीं मिल पाती जिसकी उन्हें बहुत जरूरत होती है। साथ ही टाइट अंडरवियर पहनने से स्पर्म काउंट भी कम होता है। लेकिन अगर आप बिना अंडरवियर के ही सो जाते हैं तो आपका स्पर्म काउंट नियंत्रित रहेगा। ऐसा भी माना जाता है कि जब पुरुष अंडरवियर पहन के सोते हैं तो इससे उनके टेस्टिकल को बिल्कुल भी आराम नहीं मिल पाता, जो कि जरूरी होता है।

​इंफेक्शन से होता है बचाव

जब हम हर समय अंडरवियर पहन के रखते हैं तो यह हमारे निजी अंगों के लिए अच्छा नहीं माना जाता। खासकर महिलाओं के लिए। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाएं जब पेशाब करती हैं तो कुछ बूंदें उनके अंडरवियर में रह जाती हैं और इससे इंफेक्शन फैलने का डर बना रहता है। ऐसा लड़कों के साथ भी होता है। कई बार पूरे दिन भर का डिस्चार्ज हमारे अंडरवियर में होता है जोकि इंफेक्शन का खतरा बढ़ाता है। लेकिन अगर आप रात में बिना अंडरवियर के सोते हैं तो इससे इंफेक्शन का खतरा कम होगा। इससे आप के अंगों को भी काफी आराम मिलेगा।

​खुजली और जलन से मिलती है राहत

जैसा कि हमने बताया कि महिलाओं को बिना अंडरवियर के सोना चाहिए। दरअसल, इसका बड़ा कारण यह भी है कि महिलाओं को उनके निजी अंगों में अक्सर इंफेक्शन का शिकार होते हुए देखा जाता है। उन्हें खुजली और जलन भी होती है। ऐसा ही पुरुषों के साथ भी होता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आपको बिना अंडरवियर के सोना चाहिए। लेकिन अगर आप बिना अंडरवियर के सोने से हिचकिचाती हैं, तो आप हल्का ढीला पजामा पहनकर सो सकती हैं। इससे आप के अंगों को काफी फायदा मिलेगा।

​बेचैनी से मिलती है राहत, आती है अच्छी नींद

कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनको रात में सोते हुए बेचैनी महसूस होती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह लोग आराम की स्थिति में नहीं होते हैं। इसलिए अगर आप अंडरवियर उतार कर सोते हैं तो इससे आपके अंगों को काफी राहत मिलती है। साथ ही आपको बेचैनी से भी राहत मिलती है। इसका यह फल मिलेगा कि आप रात में बिना बेचैनी के सो पाएंगे और आपको अच्छी-सी नींद भी आएगी।


योनि के सूखेपन से हैं परेशान तो अपनाएं ये उपाय

महिलाओं को कई बार उस समय परेशानी हो जाती है जब उनकी योनि सूख जाती है या वह सूखेपन का शिकार होती हैं। जब आप अपने पार्टनर के साथ सेक्स करने का विचार कर रही हैं और अगर आपकी योनि सूखापन है तो इससे आपको बहुत निराशा होती होगी। लेकिन आज हम आपको इसे कैसे ठीक करें? वह बताएंगे। कई महिलाएं योनि सूखी होने के कारण सेक्स करने से बचती हैं। कई पल ऐसे भी होते हैं जब आपका पार्टनर आपके साथ शारीरिक संबंध चाहता है लेकिन योनि सूखी होने के कारण आप उन्हें वह आनंद नहीं दे पातीं, जो कि आपके रिश्ते में खटास पैदा कर सकता है।

महिलाओं की योनि सूख जाना एक आम बात है। हालांकि, सेक्स के समय ऐसा होना किसी भी महिला के लिए निराशा की बात है। साथ ही अगर आप ऐसी अवस्था में सेक्स करती भी हैं तो इससे आपको काफी दर्द महसूस करना पड़ सकता है। ऐसी अवस्था को आप किसी लोशन या किसी दवाई के जरिए ठीक कर सकती हैं, लेकिन अगर आप प्राकृतिक तरीके से इसे ठीक करना चाह रही हैं, तो हम आपको बताएंगे कि आखिर कैसे आप ऐसी अवस्था से छुटकारा पा सकती हैं…

पानी-युक्त फल फलों का सेवन करें

अगर आप ऐसी अवस्था से गुजर रही हैं जिसमें आपकी योनि सूख रही है, तो आपको ऐसे फलों का सेवन करना चाहिए जिससे आपके शरीर को ज्यादा पानी मिले। बहुत से लोग ज्यादा पानी नहीं पी पाते, तो ऐसे लोगों को वो फल खाने चाहिए जो ज्यादा पानी देते हों। इन फलों में तरबूज, खरबूज, अनार, अंगूर जैसे फल शामिल हैं। ये ऐसे फल हैं जिनमें 90% पानी ही होता है। इसे महिलाएं अपनी दिनचर्या में रखें तो आप सूखी योनि जैसी समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। बस, आपको ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेटेड रहना है

जैतून के तेल में अच्छा वसा होता है जो बहुत फायदेमंद होता है। खासकर ऐसी महिलाओं के लिए जिनको योनि के सूखेपन की शिकायत रहती है। जैतून का तेल आपकी योनि को हाइड्रेट रखता है। अगर आपको अपनी बॉडी हाइड्रेट रखनी है तो जैतून के तेल का इस्तेमाल करना अच्छा रहता है। जैतून के तेल में प्राकृतिक लुब्रिकेंट (चिकनाई) होता है जो आपको अच्छा लुब्रिकेशन देने में मदद करता है।


​एवोकाडो का इस्तेमाल

एवोकाडो आपकी त्वचा के किए बहुत फायदेमंद रहता है। एवोकाडो में विटामिन ई पाया जाता है। साथ ही इसमें स्वस्थ्य वसा भी होता है जिससे आपका शरीर लचीला रहता है। साथ ही यह आपको हाइड्रेट भी रखता है। यानी इस फ्रूट का सेवन करने से आप योनि के सूखेपन की समस्या से बच सकते हैं।

​सूरजमुखी और तिल के बीज

सूरजमुखी और तिल के बीज का सेवन करना अच्छा होता है। इसे आप सलाद में डालकर खा सकते हैं। खास बात है कि सूरजमुखी व तिल के बीज में फैटी एसिड होता है जोकि आपकी योनि के लिए अच्छा माना जाता है। इनके बीज का सेवन करने से आपकी त्वचा कोमल रहती है और साथ ही आपकी बॉडी को जरूरत के हिसाब से चिकनाई भी मिलती है। जिन पदार्थों में Omega-3 पाया जाता है उससे सूखेपन की समस्या से छुटकारा मिलता है। कई डॉक्टर भी इसे खाने की सलाह देते हैं। आपको अपने खाने में इनका इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा।

​पालक का सेवन करना

पालक का सेवन बहुत अच्छा होता है क्योंकि इसमें विटामिन-ई भरपूर होता है। डॉक्टर भी आपको पालक खाने की सलाह देते हैं जब आप योनि के सूखेपन की शिकायत से जूझ रहे होते हैं। इसलिए पालक का सेवन आपको ज़रूर करना चाहिए, जिससे आपकी समस्या का समाधान हो सके।

​साबुत अनाज का सेवन

साबुत अनाज भी सूखेपन की शिकायत को दूर करता है। जैसे आप ब्राउन राइस का सेवन कर सकते हैं जिससे आपको फाइबर मिलता है। ब्राउन राइस में फाइबर होता है जो ऐसी अवस्था वाले लोगों के लिए अच्छा माना जाता है। इस तरीके से आप अपने हार्मोन को संतुलित रख पाएंगे। क्योंकि अगर हार्मोन संतुलित नहीं है तो आपको योनि में सूखेपन की शिकायत हो सकती है।

​दही खाना

दही में बहुत स्वस्थ्य बैक्टीरिया होते हैं जो शरीर के लिए अच्छा माने जाते हैं। दही खाने से योनि के अंदर का पीएच लेवल सामान्य रहता है। दही का सेवन करने से महिलाओं को योनि में होने वाली कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए इसका सेवन जरूर करना चाहिए