उत्तर प्रदेश राज्य

स्वीडन की लड़की को फ़ेसबुक पर हुआ भारतीय लड़के से प्यार, भारत आकर की शादी!

GBS News2
==============
स्वीडन की लड़की को फेसबुक पर हुआ भारतीय लड़के से प्यार, सात समंदर पार कर भारत आकर की शादी,

उत्तर प्रदेश/ एटा : समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टन लिबर्ट, शुक्रवार (27 जनवरी) को एटा के एक स्कूल में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार एटा निवासी पवन कुमार से शादी करने के लिए भारत आई। दोनों के प्यार की शुरुआत फेसबुक से हुई थी। दरअसल, क्रिस्टन लिबर्ट और पवन कुमार की मुलाकात कथित तौर पर 2012 में फेसबुक पर हुई थी। पवन कुमार ने देहरादून से बीटेक किया है और वह एक फर्म में बतौर इंजीनियर काम करते हैं।


10 साल पहले पवन और स्वीडन की क्रिस्टन ने फेसबुक पर एक दूसरे से हाय-हैल्लो करना शुरू किया था। अब 10 साल बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। स्वीडिश लड़की ने भारत आकर हिंदू रीति-रिवाज से पवन कुमार से शादी रचाई। इन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।


पवन कुमार के परिवार को इस शादी से कोई भी आपत्ति नहीं थी। दूल्हे के पिता गीतम सिंह ने कहा कि बच्चों की खुशी में ही उनकी खुशी है। उन्होंने कहा “हम इस शादी से पूरी तरह सहमत हैं।”


क्रिस्टन लिबर्ट ने कहा कि वह इससे पहले भी भारत आ चुकी हैं। उनको भारत बहुत पसंद है और वह इस शादी से बहुत खुश हैं। अब इस शादी को लेकर पूरे कस्बे में जोर शोर से चर्चा चल रही है।


पवन कुमार के पिता गीतम सिंह की अवागढ़ के जलेसर रोड पर साइकिल ठीक करने की दुकान है। पवन कुमार की दोस्ती क्रिस्टन से हुई थी तो पहले तो परिवार में इसको लेकर आपत्ति जताई लेकिन बाद में सब कुछ ठीक हो गया। शुक्रवार को दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से धूमधाम से शादी हुई। विदेशी लड़की अपने परिवार के साथ यहां पहुंच गई। शादी करने वाला युवक पवन अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। अब इस शादी की खूब चर्चा हो रही है।
(तस्वीरें : सोशल मीडिया)