दुनिया

स्वीडन के वैज्ञानिक स्वांते पाबो को फज़ियालोजी का फज़ियालोजी का नोबेल पुरुस्कार मिला

स्वीडन के वैज्ञानिक Svante Pääbo स्वांते पाबो को फज़ियालोजी का नोबेल पुरुस्कार मिला है।

सन 2022 के लिए स्वांते पाबो को फिज़ियालोजी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। द नोबेल समिति के सेक्रेट्री ने विजेता की घोषणा की।

थाॅमस पर्लमैन ने कहा कि स्वांते पाबो ने अपनी रिसर्च में कुछ एसा कर दिया जो पूरी तरह से असंभव दिखाई देता था।पाबो को यह पुरस्कार, विलुप्त हो चुके निएंडरथल मानव के जीनोम का स्वीकवेंस तैयार करने के कारण मिला है।

बताया जाता है कि निएंडरथल मानव, लगभग चालीस हज़ार साल पहले विलुप्त हो चुके थे जिनके जीनोम की खोज स्वांते पाबो ने की।

स्वांते पाबो स्वीडन के एक जेनेटिसिस्ट हैं जो, इवोल्यूशनरी जेनेटिक्स के क्षेत्र में दक्षता रखते हैं। उन्होंने पैलियोजेनेटिक्स के संस्थापक के रूप में निएंडरथल जीनोम पर व्यापक स्तर पर काम किया। पाबो की नई खोज ने यूनीक रिसोर्स इस्टैबलिश्ड किया है। वर्तमान समय में स्वांते पाबो, जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट से जुड़े हैं।