विशेष

हज़रत #ईसा के शुभ जन्म दिवस पर विशेष : #तीसरी जंग हिंदी अपने पाठकों, दोस्तो और साथियों की सेवा में हार्दिक बधाई पेश करता है!

आज हज़रत ईसा मसीह का शुभ जन्म दिवस है जिन्होंने मानव जाति को आपस में एक दूसरे के साथ प्रेम करने की रीति सिखाई।

ईसा मसीह ईश्वर की निशानी और शांति की शुभसूचना देने वाले हैं। उनके आगमन से मानवता ने दोस्ती और मोहब्बत का पाठ सीखा। उनका वजूद ग़रीबों के लिए आसरा था, वह ग़रीबों के इतने हमदर्द थे कि धनवान उनके धर्म को ग़रीबों से विशेष समझते थे। हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम उन महान ईश्वरीयत दूतों में हैं जिनका पवित्र क़ुरआन में बहुत सम्मान के साथ उल्लेख है। उन्हें ईश्वर की बात और ईश्वर की आत्मा की उपाधि के रूप में याद किया गया है। हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम का जन्म बहुत ही हैरत में डालने वाली घटना है जिसका पवित्र क़ुरआन में उल्लेख है। हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम अपनी पवित्र मां के पेट से चमत्कार के ज़रिए पैदा हुए हालांकि हज़रत मरयम की शादी नहीं हुई थी। ईश्वर पवित्र क़ुरआन में हज़रत इमरान की बेटी हज़रत मरयम अलैहस्सलाम के बारे में आया है कि वह चरित्रवान व सदाचारी महिला थीं। इस महान महिला को बचपन से ही ईश्वर पर गहरी श्रद्धा थी और उपासना व आत्मशुद्धि के ज़रिए आध्यात्म के उस चरण पर पहुंची कि उनके पास स्वर्ग से खाना आने लगा।


पवित्र क़ुरआन में हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम का 45 बार उल्लेख है और कई बार उन्हें मसीह के ख़िताब से याद किया गया है। उनकी मां हज़रत मरयम दुनिया की सदाचारी और चुनी हुई महिलाओं में हैं। उन्होंने तपस्या से ईश्वर का सामिप्य हासिल किया, यहां तक कि ईश्वरीय फ़रिश्ते ने उन्हें हज़रत मसीह के शुभ जन्म की ख़ुशख़बरी दी।इस्लामी गणतंत्र ईरान के वरिष्ठ अधिकारियों ने हज़रत ईसा मसीह के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया विशेषकर ईसाईयों को बधाई दी है। बता दें कि ईरान में ईसाई हज़रत ईसा अलैहिस्सलाम के शुभ जन्म दिवस का जश्न मनाते हैं। तेहरान, इस्फ़हान और तबरीज़ जैसे बड़े शहरों में दुकानों के शोकेस, सुपर मार्केट व होटलों के प्रवेश द्वार और इन शहरों में ईसाई मोहल्लों में क्रिस्मस ट्री लाल, हरे और सुनहरे रंग के उपहारों के पैकेट से सजे होते हैं। ईरान में कुछ ईसाई 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाते हैं और पहली जनवरी को नव वर्ष का जश्न मनाते हैं जबकि अर्मनी ईसाई 6 जनवरी को क्रिसमस मनाते हैं।

इस उपलक्ष्य में तीसरी जंग हिंदी अपने पाठकों, दोस्तो और साथियों की सेवा में हार्दिक बधाई पेश करता है।