देश

हम अपनी मांगों पर ज़ोर देने के लिए ”त्रिपुरा बंद” का फ़ैसला किया है : टिपरा मोथा

टिपरा मोथा जल्द ही त्रिपुरा बंद का आह्वान कर सकती है। स्वदेशी लोगों की समस्याओं के संवैधानिक समाधान के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए टिपरा मोथा ने यह निर्णय लिया है। टिपरा मोथा सुप्रीमो प्रद्योत किशोर माणिक्य देबबर्मा ने नई दिल्ली में अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद यह ऐलान किया है।

माणिक्य ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। यहां उन्होंने कहा कि हम अपनी मांगों पर जोर देने के लिए त्रिपुरा बंद का फैसला किया है। इसकी तारीखों की घोषणा कल की जाएगी। हमारी मांग किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है। यह मांग तिप्रसा लोगों के पक्ष में है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हमारी मांग के समर्थक रहे हैं। त्रिपुरा बंद केंद्र के समक्ष अपनी शक्ति का प्रदर्शन है। यह समय है, जब हम अपनी ताकत साबित करेंगे। वे हमें तब तक गंभीरता से नहीं लेंगे, जब तक हम अपनी एकता और ताकत नहीं दिखा देते। उन्होंने लोगों से भी बंद का समर्थन करने की अपील की है।

पार्टी प्रमुख ने कहा कि तिप्रासा के लोगों के विकास के बिना त्रिपुरा का विकास संभव नहीं है। भाजपा ने चुनावी घोषणाओं में तो इसका बहुत दावा किया लेकिन असल में इस बारे में कुछ नहीं किया। हमें केंद्र को समझाना होगा कि तिप्रासा के लोगों के अन्याय हुआ है। अगर आप हमारे लिए काम करेंगे तो हम आपका समर्थन करेंगे नहीं तो आपको हमारा विरोध झेलना पड़ेगा।